फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Pressure was put on him to dance on a requested song, bike was broken on protest

Kushinagar News: फरमाइशी गीत पर डांस का डाला दबाव, विरोध पर बाइक तोड़ी

Fri, 16 May 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 16 May 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Pressure was put on him to dance on a requested song, bike was broken on protest
तुर्कपट्टी। क्षेत्र के धनौजी गांव में शादी के दौरान डीजे पर फरमाइशी गीत को लेकर युवकों के दो गुटों के बीच मारपीट हो गई। विवाद के बाद आक्रोशित लोगों ने वीडियोग्राफी कर रहे युवक की बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। इसके बाद उसके स्टूडियो में जाकर तोड़फोड़ किया। मारपीट होने से अफरा-तफरी चम गई। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर आठ लोगों पर केस दर्ज किया है। धनौजी निवासी जयप्रकाश के घर 11 मई को हल्दी रस्म पर डीजे लगा था। जयप्रकाश के पट्टीदार अवधेश वीडियोग्राफी कर रहे थे। डीजे पर डांस कर रहे युवकों ने फरमाइशी गीत पर नर्तकियों से नृत्य कराने को कहा। इस पर अवधेश के छोटे भाई ने विरोध किया। इसको लेकर विकास, विवेक, राजन, सुभाष के रिश्तेदार जोगिंदर निवासी ग्राम बिनही नौगावां गोलबंद होकर लाठी डंडे लेकर अवधेश के घर पहुंच गए और मारपीट किया।
विज्ञापन

दरवाजे पर खड़ी बाइक को लाठी और ईंट से तोड़ दिया। मामला तब और बिगड़ गया जब 13 मई की रात को सन्नी धूस चौराहे पर स्थित अवधेश के स्टूडियो में पहुंचा और ताला तोड़कर दुकान में रखा कंप्यूटर, मानिटर, लैपटाप, बैंजो सहित अन्य सामान तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed