{"_id":"634ee774223e7741bc6d5d7c","slug":"preparing-for-installing-cctv-kushinagar-news-gkp454526774","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: चौराहों से लेकर घरों तक सीसीटीवी कैमरा लगवाने की तैयारी, जनता को होगी सहुलियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: चौराहों से लेकर घरों तक सीसीटीवी कैमरा लगवाने की तैयारी, जनता को होगी सहुलियत
Wed, 19 Oct 2022 04:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Oct 2022 04:55 PM IST
विज्ञापन
सुकरौली में हाइवे स्थित बस स्टॉप के समीप चंदा इकट्ठा कर व्यापारियों ने लगवाया सीसीटीवी कैमरा।सं
- फोटो : KUSHINAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना जिले में हर कैमरा लगवाने का अभियान पुलिस शुरू करेगी। घर-घर जाकर पुलिस सुरक्षा के लिहाज से कैमरा लगवाने की अपील लोगों से करेगी। कैमरा लगवाने वालों को पुलिस की तरफ से सम्मानित करते हुए उनका उत्साहवर्द्धन किया जाएगा।
विज्ञापन
एडीजी जोन अखिल कुमार के निर्देश पर पुलिस ने पहले चौक-चौराहों को ऑपरेशन त्रिनेत से लैस किया है। अब घरों की सुरक्षा की बारी है। एएसपी रितेश कुमार सिंह ने बताया कि इस योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। घर-घर पहुंचकर पुलिस लोगों से बात करके सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए प्रोत्साहित करेगी।
विज्ञापन
जिले में सीसीटीवी कैमरों से सुरक्षा का दायरा बढ़ाने के लिए पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्र शुरू किया है। इसके तहत पहले चरण में चौक-चौराहों को कैमरों की निगरानी में लाया गया। व्यापारियों और समाजसेवियों की मदद से चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए। इनकी मदद से पुलिस घटनाओं का पर्दाफाश भी कर रही है। अब अगले चरण में एडीजी ने घर-घर और दुकानों में कैमरे लगवाने की पहल की है। इसलिए हर थाना क्षेत्र में पुलिस की टीम लोगों से घरों में कैमरे लगवाने की अपील करेगी।
विज्ञापन
चंदा जुटाकर चौराहे पर लगावाया सीसीटीवी कैमरा
सुकरौली। कस्बे के दुकानदारों ने चंदा जुटाकर चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाया है। वहीं, दुकानदारों ने दुकानों पर भी कैमरे लगवा दिए हैं। सुकरौली के चंदन गुप्ता, राजेश मद्धेशिया, छोटेलाल वर्मा, दिलीप गुप्ता, राजू वर्मा आदि लोगों ने बताया कि बस स्टॉप के सर्विस लेन, बंचरा रोड, ठूठी रोड, ब्लाक गेट सहित अन्य जगहों पर कैमरे लगवाए गए हैं।
पंचायत भवन पर लगाया गया कैमरा
जौरा बाजार। क्षेत्र के जौरा मनराखन पंचायत भवन में सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। ग्राम प्रधान गायत्री देवी ने बताया कि पंचायत भवन सहित अन्य स्थानों पर कैमरे लगने से चोरी की घटनाएं थम गई हैं।
गांव में लगवाए गए 16 कैमरे
दुदही। ठाढ़ीभार गांव में सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। गांव में कैमरा लगवाने की वजह से एडीजी जोन अखिल कुमार ने ग्राम प्रधान को जय प्रकाश यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया था। प्रधान का कहना है गांव में 16 सीसीटीवी कैमरे लगवाव गए हैं। इसका फायदा भी मिल रहा है।
जिले में हर घर कैमरा लगवाने की पहल की जा रही है। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की जाएगी। पहले चरण में चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा चुके हैं। चौराहों, दुकानों और मकानों में अधिक से अधिक कैमरे लगवाने पर जोर दिया जा रहा है। - रितेश कुमार सिंह, एएसपी, कुशीनगर