फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Preparations for the by-election are complete; voting takes place today.

Kushinagar News: उप चुनाव को लेकर तैयारी पूरी, आज होगा मतदान

Tue, 13 Oct 2026 02:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the by-election are complete; voting takes place today.
1866 मतदाता करेंगे 4 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला
विज्ञापन

तमकुहीरोड। सेवरही नगर पंचायत के जवाहरनगर वार्ड-17 में रिक्त महिला सभासद पद के लिए उपचुनाव की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। 1866 मतदाता 13 अक्तूबर को मतदान कर चार प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतों की गिनती 15 अक्तूबर को की जाएगी और उसी दिन परिणाम घोषित होंगे।
यह सीट निर्वाचित महिला सभासद शोभा देवी के बीते 6 मई 2026 को निधन के बाद रिक्त हुई थी। शासन की ओर से इस पद पर उपचुनाव कराए जाने की घोषणा की गई थी। मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक लोकमान्य इंटर कॉलेज में बने दो बूथों पर होगा। इन बूथों पर कुल 1866 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चार महिला प्रत्याशी प्रीति देवी, शकुंतला देवी, अंजली देवी और रूबी देवी मैदान में हैं।
विज्ञापन

तमकुहीराज के न्यायिक तहसीलदार गोपाल जी को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। दुदही के नायब तहसीलदार राजेश कुमार भारती सहायक रिटर्निंग ऑफिसर बनाए गए हैं। मतगणना तहसील मुख्यालय पर होगी। चुनाव अधिकारी गोपाल जी ने बताया कि मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और मतदान दल मतदान केंद्र पर पहुंच गए हैं। 13 अक्तूबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकमान्य इंटर कॉलेज के कमरा नंबर छह और कमरा नंबर सात में दो बूथ बनाए गए हैं। मतों की गिनती 15 अक्तूबर को तहसील मुख्यालय पर की जाएगी। परिणाम की घोषणा भी उसी दिन होगी। इस उपचुनाव में चार महिला प्रत्याशी प्रीति देवी, शकुंतला देवी, अंजली देवी और रूबी देवी मैदान में हैं। तमकुहीराज के न्यायिक तहसीलदार गोपाल को रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। दुदही के नायब तहसीलदार राजेश कुमार भारती सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में कार्य करेंगे। चुनाव अधिकारी गोपाल ने बताया कि मतदान के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान दल भी अपने-अपने मतदान केंद्रों पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed