फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Preparations complete at Chhath Ghats... Arghya to the setting sun today

Kushinagar News: छठ घाटों पर तैयारी पूरी...अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य आज

Mon, 27 Oct 2025 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 27 Oct 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Preparations complete at Chhath Ghats... Arghya to the setting sun today
रोशनी से नहाया पडरौना के सुराजी पोखरा पर बना छठ घाट। संवाद  
पडरौना। जिले में महिलाओं ने रविवार को खरना के बाद निराजल व्रत शुरू कर दिया। सोमवार की शाम व्रती महिलाएं अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। पूजा के लिए छठ घाटों को सजाने-संवारने का काम देर शाम तक जारी रहा। इसके साथ ही सुन लीं अरजिया हमार..ए छठी मईया, जैसे गीत छठ गीत बाजार व घरों में बजने लगे हैं। डीएम और एसपी ने शहर के प्रमुख छठ घाटों के अलावा जिले के अन्य सभी प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्था का जायजा लिया। घाट पर आने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। घाटों पर सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मी तैनात की गई हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के छठ घाट सजकर तैयार हो चुके हैं।
विज्ञापन

घाटों पर आने-जाने वाले रास्तों पर मिट्टी की भराई कराकर उसे सही किया गया। वहीं, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के लिए पूरे दिन बाजारों में लोगों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

मेन बाजार में खरीदारों की भीड़ इतनी थी कि सड़कों पर लोगों को पैदल चलने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि, शहर में कई रूटों का डायवर्जन भी किया गया है। बावजूद के इसके खरीदारों की भीड़ लगने के कारण शहर में रूक-रूक कर जाम लगता रहा। पडरौना नगर में छठ पूजा की तैयारी में लोग लगे रहे। छठ पूजा के लिए लोग कच्ची हल्दी, अदरक, सिंघाड़ा, सूथनी एवं नारियल आदि खरीदते नजर आए। खरीदारों की भीड़ की वजह से बुधवार शाम सुभाष कचौक, कठकुइया रोड, तिलक चौक, दरबार रोड पर लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed