फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Power outage amidst floods; people charging mobile phones and flashlights using generators.

Kushinagar News: बाढ़ के बीच बिजली गुल, जेनरेटर से मोबाइल-टॉर्च चार्ज कर रहे लोग

Wed, 07 Oct 2026 02:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Power outage amidst floods; people charging mobile phones and flashlights using generators.
तमकुहीरोड। अहिरौलीदान क्षेत्र में बाढ़ और कटान की मुसीबत के बीच बिजली संकट ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। जवही दयाल में एपी बांध टूटने के दूसरे दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। कई जगहों से बाढ़ का पानी उतरने के बावजूद अब तक आपूर्ति बहाल नहीं होने से ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। मजबूरी में लोगों को जेनरेटर से मोबाइल, टॉर्च सहित अन्य जरूरी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चार्ज करने पड़ रहे हैं। बाघाचौर के झवनिया टोला में भी करीब 20 से 25 परिवार अभी तक एपी बांध पर शरण लिए हुए हैं। इनमें राधा गोड़, दीनानाथ चौहान, विद्या चौहान, जानकी गोड़ और दिनेश निषाद समेत अन्य परिवार शामिल हैं। बांध पर बिजली की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को मोबाइल और टॉर्च चार्ज करने के लिए जनरेटर का सहारा लेना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ के कारण पहले ही घर-गृहस्थी प्रभावित है।
विज्ञापन

अब बिजली आपूर्ति ठप रहने से मोबाइल चार्ज करने से लेकर पीने के पानी तक की दिक्कत हो रही है। आपदा के समय मोबाइल ही प्रशासन और रिश्तेदारों से संपर्क का प्रमुख साधन है लेकिन बिजली नहीं होने से फोन बंद होने का खतरा बना रहता है। अहिरौलीदान इस समय कटान की चपेट में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed