फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Power Club Baldiah occupied the Shield

शक्ति क्लब बलडीहा ने शील्ड पर किया कब्जा

Tue, 16 Jan 2018 12:36 AM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Tue, 16 Jan 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
Power Club Baldiah occupied the Shield
शील्ड के साथ खिलाड़ी। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
गुरवलिया बाजार।  कुश्‍ाीनगर के तुर्कपट्टी इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित वॉलीबॉल टुर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सोमवार को देवरिया हॉस्टल और शक्ति क्लब बलडीहा में हुआ। इसमें देवरिया हॉस्टल की टीम ने शक्ति क्लब बलडीहा को तीन सेटों के रोमांचक मुकाबले में 2-1 से हराकर शील्ड पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन


स्वामी विवेकानंद की जयंती तुर्कपट्टी इंटरमीडिएट कॉलेज में युवा दिवस के रूप में मनाई गई थी। इस दिन शुरू हुए वॉलीबॉल टुर्नामेंट का फाइनल मुकाबला सोमवार को हुआ। मैच का उद्घाटन भाजपा नेता सतीश मणि, जिला उपाध्यक्ष दिवाकर मणि, जिला पंचायत सदस्य नीतीश यादव, तुर्कपट्टी थाने के एसओ दुर्गेश कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पार्जन से किया।
विज्ञापन


यह मैच देवरिया हॉस्टल की टीम ने 2-1 से जीता। मुकाबला समाप्त होने तक काफी संख्या में दर्शक खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्घन करते रहे। इसमें निर्णायक की भूमिका लुटावन कुशवाहा व लहवर गुप्ता ने निभाई। संचालन विनय यादव एवं बालेश्वर मद्धेशिया ने किया। आयोजक बिदुर कुशवाहा ने समस्त क्षेत्रवासियों को आयोजन के सफल होने पर आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान संतोष सिंह, सुमंत पांडेय, मनमोहन श्रीवास्तव, धनौजी के ग्राम प्रधान हृदया सिंह, राजकुमार गिरी, रामप्रकाश यादव, गिरीश पांडेय, सुभाष कुशवाहा, कौशलेंद्र सिंह, जितेंद्र मद्धेशिया, मंतोष गोंड एवं अजय जायसवाल सहित काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed