फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Political temperature rising with hot election talks.

गर्मागर्म चुनावी चर्चाओं से बढ़ रहा सियासी तापमान

Sun, 12 Nov 2017 11:46 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Sun, 12 Nov 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
Political temperature rising with hot election talks.
चाय की दुकान पर चुनावी चर्चा करते आमजन। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
पडरौना । प्रत्याशियों के नामांकन के बाद शहरी क्षेत्रों में निकाय चुनावों को लेकर चर्चाएं तेज होती जा रही हैं। चाय की दुकानों से लेकर अन्य सार्वजनिक स्थलों तक पर जुटने वाले लोग उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। इसमें विकास, नेताओं की छवि और समाज में किए गए कार्यों की चर्चा शामिल है। पार्टी और व्यक्तित्व को भी तरजीह दी जा रही है। प्रत्याशियों के समर्थकों में भी चुनाव को लेकर उत्साह का माहौल है। चर्चाओं के बीच कभी-कभी दो नेताओं के समर्थकों के बीच नोकझोंक की भी स्थिति आ जा रही है। 
विज्ञापन


शहर के कोतवाली चौराहे पर स्थित एक दुकान में रविवार की दोपहर चुनाव की चर्चा हो रही थी। यहां मौजूद दो प्रत्याशियों के समर्थकों ने विकास का तर्क रखा, जिसको लेकर दोनों ओर के समर्थक करीब 10 मिनट तक अपने-अपने तर्क देते रहे। कोई अपने नेता की बुराई सुनने को तैयार नहीं था।
विज्ञापन


ऐसे ही शहर के शिवाला चौक, बेलवा चुंगी, छुछिया गेट, दरबार रोड, जटहां मोड़, कठकुइयां मोड़, रामकोला रोड, छावनी में भी चाय, पान की दुकानों पर चुनावी चर्चा देखने को मिल रही है। यहां लोग बेदाग छवि के नेता को चुनने पर सहमति जता रहे थे। संदीप नाम के एक युवक ने एक उम्मीदवार को नगर पालिका चुनाव में मौका देने की बात कही तो, वहीं महेंद्र ने शहर में जाम की समस्या से निजात दिलाने वाले नेता को चुने जाने की सिफारिश की, जबकि विजय ने तो बेदाग छवि और सामाजिक कार्यों में शामिल रहने वाले नेता को अपना रहनुमा चुनने की इच्छा जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह रामकोला रोड पर एक चाय की दुकान में सुरेश शर्मा, विजय मद्घेशिया, संतोष, रमेश, शैफ ने भी आपस में निकाय चुनाव को लेकर चर्चा की।  जगह-जगह हो रही ऐसी चर्चाओं से शहर में सियासी तापमान बढ़ रहा है। हर तरफ उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की जा रही है। इस बार के चुनाव में लोग प्रत्याशियों के गुणदोष की भी समीक्षा कर रहे है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed