{"_id":"61573d2c8ebc3ed3d2370ffc","slug":"policemen-accused-of-beating-kushinagar-news-gkp411362966","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटहेरवा थाना क्षेत्र के समउर पुलिस चौकी का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटहेरवा थाना क्षेत्र के समउर पुलिस चौकी का मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिसकर्मियों पर लगाया पिटाई का आरोप
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो
शांतिभंग के अंदेशा में पुलिस ले गई थी पुलिस चौकी पर
संवाद न्यूज एजेंसी
समउर बाजार (कुशीनगर)। पटहेरवा थाने के समउर चौकी क्षेत्र के गांव बिहार खुर्द के एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें युवक पुलिसकर्मियों पर पिटाई का आरोप लगा रहा है। वीडियो में युवक के शरीर पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें युवक के शरीर पर चोट के निशान दिख रहे हैं। वीडियो में युवक आरोप लगाते हुए कह रहा है कि उसका घर बिहार खुर्द में है। वह अपना घर बनवा रहा था। दूसरे पक्ष की शिकायत पर समउर पुलिस चौकी इंचार्ज व अन्य पुलिसकर्मी घर से उठाकर पुलिस चौकी ले गए। विपक्षियों के प्रभाव में आकर पुलिस चौकी में उसकी पिटाई की गई। वायरल वीडियो में युवक चोट के निशान दिखाते हुए न्याय की गुहार लगा रहा है। इस संबंध में चौकी इंचार्ज समउर प्रमोद कुमार ने बताया कि युवक और विपक्षी के बीच भूमि विवाद है। उस पर निर्माण नहीं करने का आदेश एसडीएम की ओर से दिया गया है। युवक जबरिया निर्माण करा रहा था। विवाद के स्थिति में दोनों पक्षों को शांतिभंग के आशंका में जेल भेजा गया था। उस समय चिकित्सकीय रिपोर्ट में युवक के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे।