फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police will keep an eye on rumour-mongers; action will be taken.

Kushinagar News: अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखेगी पुलिस, होगी कार्रवाई

Tue, 13 Oct 2026 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Police will keep an eye on rumour-mongers; action will be taken.
पडरौना। त्योहारों को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सोमवार को जिलाधिकारी संजय चौहान और एसपी केशव कुमार ने कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक में कहा गया कि शारदीय नवरात्र और दशहरा के दौरान शांति व्यवस्था में खलल डालने वालों पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी जबकि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी और भ्रामक संदेश वायरल करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने लोगों से किसी भी प्रकार के भ्रामक संदेश को प्रसारित न करने की अपील किया है। भ्रामक सूचना की तत्काल पुलिस को जानकारी दें। जिलाधिकारी संजय चौहान ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने पीस कमेटी के सदस्यों और लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी परिस्थिति में शांति व्यवस्था प्रभावित न होने दें। नवरात्र और दशहरा आपसी सद्भाव, सहयोग और भाईचारे के साथ मनाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed