फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police will keep an eye on rumour-mongers; action will be taken.

Kushinagar News: नवरात्र में फलाहार सामग्री महंगी होने से श्रद्धालुओं की जेब पर बढ़ा बोझ

Tue, 13 Oct 2026 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Police will keep an eye on rumour-mongers; action will be taken.
एक वर्ष में 10 से 40 फीसदी तक बढ़ गए फलाहार सामग्री के दाम
विज्ञापन

पडरौना। शारदीय नवरात्र का शुभारंभ होते ही फलाहार सामग्री के दामों में भारी वृद्धि देखी जा रही है। बीते वर्ष 2025 की तुलना में इस वर्ष 2026 में फलाहार की सामग्री काफी महंगी हो गई है, जिससे श्रद्धालुओं की जेब पर बोझ बढ़ रहा है। सबसे अधिक वृद्धि पिस्ता के दाम में देखी जा रही है। पिस्ता एक वर्ष पहले 1200 रुपये प्रतिकिलो की दर से बिक रहा था फिलहाल यह 1750 की दर से बिक रहा है।
नवरात्र में फलाहार सामग्री के दाम बढ़ने से श्रद्धालुओं को जेब ढीली करनी पड़ रही है। मात्र एक वर्ष में ही फलाहार सामग्री के दाम 10 से 40 फीसदी तक बढ़ गए हैं। इसका असर यह है कि लोग पहले की तुलना में कम सामग्री खरीद रहे हैं।
विज्ञापन

बेलवा चुंगी के किराना व्यापारी महेंद्र गोड, कोतवाली रोड के किराना व्यापारी अजय शर्मा ने बताया कि ग्राहक अब पहले की तुलना में कम मात्रा में सामान खरीद रहे हैं। जो लोग पहले किलो या दो किलो सामान खरीदते थे, वे अब आधा किलो खरीद रहे हैं। भावों को लेकर ग्राहकों से कई बार बहस भी हो जाती है। बिक्री के लिए मेवे के 50, 100 और 250 ग्राम के पैकेट तैयार किए गए हैं, जिन्हें ग्राहक अपनी जरूरत के अनुसार खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



खाद्य सामग्री ----------------------- 2025 -------------------- 2026
कुट्टू का आटा --------------------- 100 ---------------------- 140
तीना के चावल ---------------------- 130 ---------------------- 230
साबूदाना ----------------------------- 70 ---------------------- 100
सिंघाड़ा ------------------------------- 130 -------------------- 190
छुहारा -------------------------------- 180 -------------------- 240
नारियल ------------------------------ 340 --------------------- 400
किशमिश ---------------------------- 380 --------------------- 500
बादाम ------------------------------- 850 ---------------------- 1220
पिस्ता -------------------------------- 1200 -------------------- 1750
चीनी --------------------------------- 43 ----------------------- 55

नोट : दाम रुपये प्रति किलो में
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed