{"_id":"602d62bd8ebc3ee968393aaf","slug":"police-serious-for-the-safety-of-daughters-s-o-kushinagar-news-gkp385151981","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों की सुरक्षा के लिए पुलिस गंभीर : एसओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटियों की सुरक्षा के लिए पुलिस गंभीर : एसओ
विज्ञापन

सेंट जोसेफ स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिलनगर (कुशीनगर)। बेटियों की सुरक्षा हम सबकी जिम्मेदारी है। पुलिस भी उनकी सुरक्षा को लेकर गंभीर है। उनकी सुरक्षा में किसी तरह की चूक नहीं होने की जाएगी। यह कहना है पटहेरवा थाने के एसओ सुनील कुमार सिंह का। वे बुधवार को मिशन शक्ति के तहत कस्बे के सेंट जोसेफ स्कूल में में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में बोल रहे थे।
कस्बे के सेंट जोसेफ स्कूल में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम के दौरान एसओ सुनील कुमार सिंह ने बालिकाओं की सुरक्षा के लिए सरकार और पुलिस की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बेटियों को नि:संकोच होकर अपने से बड़े लोगों को समस्याएं बतानी चाहिए। कार्यक्रम को विद्यालय के निदेशक सीओ जोश, प्रधानाचार्या जेसी जोश, उपनिरीक्षक राजेश कुमार आदि ने संबोधित किया। इस दौरान मनंजय तिवारी, अजय उपाध्याय, अशोक राय, मुन्ना तिवारी, अरुण, बदरुल जमा आदि मौजूद रहे।