फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   'Police serious about women's safety'

महिलाओं की सुरक्षा के प्रति गंभीर है पुलिस

Thu, 16 Sep 2021 10:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:02 PM IST
विज्ञापन
'Police serious about women's safety'
‘महिलाओं की सुरक्षा के प्रति पुलिस गंभीर’
विज्ञापन

मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
कुबेरस्थान। मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को कुबेरस्थान बाजार स्थित रघुनाथ त्रिपाठी हायर सेकेंड्री स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें पुलिस ने छात्राओं को आत्मनिर्भर और निडर बनने के लिए प्रेरित किया। उसके बाद मुसीबत के वक्त पुलिस हेल्पलाइन की मदद लेने के लिए जागरूक किया। एसओ कुबेरस्थान संजय कुमार ने कहा कि यूपी पुलिस महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा के लिए तत्पर है। छात्राएं किसी भी गलत व्यवहार को नजरअंदाज न करें। इसकी सूचना नि:संकोच पुलिस को दें। सूचना देने वाली किसी भी छात्रा का नाम पुलिस गुप्त रखेगी। उसे गोपनीय रखा जाएगा और सूचना पर तत्काल अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने 1090, 1076, 1098, 181, 112 हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी। इस दौरान प्रधानाचार्य विनोद मणि त्रिपाठी, दुर्गादयाल तिवारी, कांस्टेबल रामनिवास यादव, विवेक मौर्य, महिला शिखा दुबे आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed