{"_id":"5fa838858ebc3e9be04ebbee","slug":"police-raid-in-basahia-villege-kushinagar-news-gkp3725851194","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसहिया गांव में पुलिस प्रशासन ने मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसहिया गांव में पुलिस प्रशासन ने मारा छापा
विज्ञापन

पडरौना। त्योहारों को देखते हुए पुलिस प्रशासन की तरफ से रविवार को पडरौना कोतवाली क्षेत्र के बसहिया गांव में छापा मारा गया। पुलिस प्रशासन ने पेट्रोलिंग की और कई घरों की जांच की। इस गांव में अधिकतर महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग ही मिले। पुरुष घर छोड़कर जा चुके थे। एएसपी ने बताया कि इस गांव में आगे भी अभियान चलाया जाएगा।
एसपी विनोद कुमार सिंह के निर्देश पर एएसपी अयोध्या प्रसाद सिंह ने त्योहारों को देखते हुए रविवार को पडरौना कोतवाली की पुलिस फोर्स के साथ बसहिया गांव में छापा मारा। इस गांव में पुलिस प्रशासन को कई दिनों से पशु काटे जाने और मांस बेचने की शिकायतें मिल रही थीं। दीपावली, छठ सहित अन्य त्योहारों में किसी प्रकार की अशांति न फैले, इसलिए एहतियात के तौर पर छापा मारा गया। कई घरों में जाकर जांच-पड़ताल की गई।
एएसपी ने बताया कि छापा के दौरान गांव में सिर्फ महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग मिले। पुरुष घर से गायब थे। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहम्मद कलीम से भी गांव में पशु मांस बेंचे जाने के संबंध में जानकारी ली गई। इसके बाद पूर्व प्रधान के पुत्र वाजिद अली से भी पूछताछ की गई। इस गांव में मांस बेंचने वाले लोगों के परिवारवालों को आगाह किया गया कि गांव में पुन: मांस काटे और बेंचे जाने की सूचना मिली तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस गांव में आगे भी अभियान चलाकर छापा मारीा जाएगा।
विज्ञापन
इस दौरान पडरौना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक उमेश कुमार यादव, सिधुआं बाजार चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार, एसआई राकेश रोशन सिंह, बिरेंद्र कुशवाहा समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद थे।