{"_id":"67e458da0509b9f71b0f8b9b","slug":"police-picked-up-10-people-in-robbery-case-interrogation-started-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-134522-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: डकैती मामले में पुलिस ने 10 को उठाया, पूछताछ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: डकैती मामले में पुलिस ने 10 को उठाया, पूछताछ शुरू
Thu, 27 Mar 2025 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 27 Mar 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। शहर के वार्ड नंबर दो में डाका डालने वाले बदमाशों तक पुलिस तीन दिन बाद भी नहीं पहुंच सकी। हवा में तीन चला रही पुलिस बदमाशों की पहचान तक नहीं सकी है। करीब दस लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं घायल बड़े भाई के कमर के नीचे पैर में सात स्थानों पर लगा छर्रा अभी तक नहीं निकल सका है। इसको निकालने के लिए ऑपरेशन करना पड़ सकता है। हालांकि डॉक्टर इससे कोई नुकसान नहीं होने की बात कही है। शहर के वार्ड नंबर दो के जंगल विशुनपुरा निवासी अजय चौरसिया के घर रविवार की रात जाली तोड़कर घर में दाखिल हुए पांच बदमाशों ने आलमारी में रखा 50 हजार रुपये नकदी और जेवर समेट लिए। इसकी जानकारी होने अजय और इसकी पत्नी शोर मचाई तो बदमाशों ने पिटाई किया। बाकी परिवार के सदस्यों की भी नीद खुल गई। बदमाशों ने दो राउंड फायरिंग किया। इसमें अशोक और अजय को कमर के नीचे छर्रा लगा, जबकि छोटे भाई राकेश के चेहरे पर धारदार हथियार से बदमाशों ने वार कर लहूलुहान कर दिया था। पुलिस डकैती के मामले में चोरी का केस दर्ज कर विवेचना कर रही है। शहर में डकैती की घटना को छिपाने के लिए पुलिस ने धाराओं में अल्पीकरण किया है। इसको लेकर पीड़ित परिवार उच्चाधिकारियों से मिलने की बात कही। वहीं घायल अशोक के पैर के अंदर सात जगह छर्रा अभी भी फंसा है। एक्सरे के बाद इसकी जानकारी डॉक्टरों ने दी है। डॉक्टरों के अनुसार छर्रा से कोई नुकसान नहीं है, इसे निकालने के लिए ऑपरेशन करना पड़ेगा। पुलिस इस मामले में दस लोगों को हिरासत में दो दिनों से पूछताछ कर रही है। कोतवाल रवि राय ने बताया कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन