{"_id":"606a02c08ebc3ed3075e7f36","slug":"police-officers-discussed-election-preparations-with-watchmen-kushinagar-news-gkp390836638","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकीदारों के साथ पुलिस अधिकारियों ने की चुनाव की तैयारियों पर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकीदारों के साथ पुलिस अधिकारियों ने की चुनाव की तैयारियों पर चर्चा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौकीदारों के साथ पुलिस अधिकारियों ने की चुनाव की तैयारियों पर चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा (कुशीनगर)। हनुमानगंज थाना परिसर में रविवार को सीओ व तहसीलदार की मौजूदगी में क्षेत्र के चौकीदारों की बैठक हुई। इसमें चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने पर जोर दिया गया।
खड्डा के सीओ शिवाजी सिंह ने कहा कि गांव में असामाजिक तत्वों पर नजर रखते हुए घटनाएं और आपराधिक गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई कर स्थिति पर नियंत्रण किया जा सके।
तहसीलदार डॉ. एसके राय ने कहा कि गांवों में जहां पर भी कच्ची शराब बनाई या बेची जा रही है या शरारती तत्वों की जानकारी मिले, इसकी सूचना पुलिस के साथ ही साथ प्रशासन को दें। बैठक को एसओ ज्ञानेंद्र कुमार राय आदि ने भी संबोधित करते हुए चौकीदारों के साथ चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के उपायों पर चर्चा की।
विज्ञापन
इस दौरान एसआई कैलाश यादव, रोहित यादव, चौकीदार राजपति देवी, बुद्धू, मुकेश, रामवचन, मोहन, दुर्योधन, मोतीलाल, शंकर आदि उपस्थित रहे।