फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   police

पुलिस व ग्रामीणों में नोकझोंक, वापस लौटी पुलिस

Sun, 04 Jul 2021 11:34 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jul 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
police
पुलिस व ग्रामीणों में नोकझोंक, वापस लौटी पुलिस
विज्ञापन

गांव के लोगों सहित महिलाओं ने जेसीबी के आगे खड़े होकर किया था विरोध
बरसात का पानी निकलवाने गई थी पुलिस टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
उजारनाथ। पटहेरवा थाना क्षेत्र के मोगलपुरा गांव में बरसात के पानी की निकासी कराने गई राजस्व व पुलिस टीम के साथ ग्रामीणों की नोकझोंक हो गई। इस वजह से पुलिस को वापस लौटना पड़ा। इस गांव के लोगों के साथ-साथ महिलाओं नेजेसीबी के आगे खड़ी होकर विरोध शुरू कर दिया था।
उजारनाथ में एक व्यक्ति ने पुलिया जाम कर पक्का निर्माण करा दिया था जिससे बरसात का पानी निकल नहीं पा रहा था। इस वजह से सैकड़ों एकड़ धान व गन्ने की फसल जलमग्न हो गई थी। प्रभावित ग्रामीणों के विरोध के बाद राजस्व व तुर्कपट्टी पुलिस ने पानी खुलवाया था। तभी से जवार भैसहा व मोगलपुरा का चंवर भी पूरी तरह पानी से भरा है। ग्रामीणों की शिकायत पर पटहेरवा-तुर्कपट्टी मार्ग पर मोगलपुरा गांव के पास बंद इस पुलिया को खुलवाले के लिए रविवार को जैसे ही राजस्व व पुलिस टीम पहुंची, महिलाओं सहित ग्रामीणों ने जेसीबी के आगे खड़े होकर विरोध करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

उनका कहना था कि पहले प्राथमिक विद्यालय की बंद पुलिया का अवरोध हटाया जाए क्योंकि पुलिया के आगे कई लोगों का मकान बना है। राजस्व व पुलिस टीम ग्रामीणों को शांत कराते हुए यह कहकर लौट गई कि तमकुहीराज के एसडीएम की मौजूदगी में पुलिया से अवरोध हटाया जाएगा। राजस्व टीम में मदन मिश्र, शिवकुमार, नेसार अहमद, गजेंद्र सिंह तथा पुलिस टीम में एसआई शशांक राय, कांस्टेबल श्रवण यादव, सुनील यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed