फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   police encounter between cattle smugglers two arrested in kushinagar

कुशीनगर में मुठभेड़: पुलिस ने दो पशु तस्करों को मारी गोली, छह गोवंशीय पशु मुक्त

Sat, 20 May 2023 12:34 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी कप्तानगंज (कुशीनगर)।
संवाद न्यूज एजेंसी कप्तानगंज (कुशीनगर)। Published by: vivek shukla Updated Sat, 20 May 2023 12:34 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की देर रात कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भिउरा हसनगंज स्थित धूस पर पशु तस्करों के मौजूद होने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दी। खुद को घिरा देख तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जवाबी कार्रवाई में दो पशु तस्करों के पैर में गोली लगी।

विज्ञापन
police encounter between cattle smugglers two arrested in kushinagar
पुलिस की गिरफ्त में तस्कर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भिउरा हसनगंज के पास स्थित धूस पर शुक्रवार की रात करीब दो बजे पशु तस्करों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में दो पशु तस्करों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से छह गोवंशीय पशु मुक्त कराए गए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक रितेश सिंह ने पहुंचकर जायजा लिया। पुलिस इनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की देर रात कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भिउरा हसनगंज स्थित धूस पर पशु तस्करों के मौजूद होने की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दी। खुद को घिरा देख तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जवाबी कार्रवाई में दो पशु तस्करों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें:  बेटी को भगाने से आहत था कातिल: एक मजदूर ने दूसरे को कुदाल से वारकर उतारा मौत के घाट, बेटे को भी किया घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


इन पशु तस्करो में सदरे आलम वीर अब्दुल हमीद नगर (खिरिया टोला) पडरौना का निवासी है, जबकि दूसरा विक्की कुमार कसया थाना क्षेत्र के गोपालगढ़ का निवासी हैं। इनके कब्जे से छह पशु मुक्त कराए गए हैं। इनके पास कट्टा-कारतूस तथा पशुओं को काटने का सामान बरामद हुआ है।

मुठभेड़ में कप्तानगंज के थानाध्यक्ष विनय सिंह, रामकोला अखिलेश कुमार सिंह, खड्डा अमित शर्मा, गोरखपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अंजुल चतुर्वेदी और पडरौना के कोतवाल राजप्रकाश सिंह पुलिसफोर्स के साथ शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed