फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police embroiled in accident and murder, inspector suspended for negligence

Kushinagar News: हादसा और हत्या में उलझी पुलिस, लापरवाही पर दरोगा निलंबित

Sat, 19 Apr 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 19 Apr 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Police embroiled in accident and murder, inspector suspended for negligence
पडरौना। कार्ड बांटने गए लापता आदित्य गिरी का तीन बाद शव मिलने के बाद पुलिस हत्या और हादसे के बीच उलझ गई है। दो थानों पर शिकायत के बाद भी पुलिस ने सक्रियता नहीं दिखाई। तीन दिन बाद युवक का शव झाड़ियों में मिला। कीड़ा लगने से शव का कुछ हिस्सा खराब हो गया था और दुर्गंध आ रही थी। उसके जेब से पुलिस को चालू हाल में मोबाइल भी मिला। परिजनों का कहना है कि अगर पुलिस सर्विलांस की मदद ली होती तो वारदात के दिन ही लोकेशन ट्रेस हो गई होती। इस मामले में एसपी संतोष मिश्रा ने शुक्रवार की रात रामकोला थाने पर उप निरीक्षक अमरजीत चौहन को निलंबित कर दिया। मुकदमे की विवेचना में लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की गई है। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के अमवा चौधरी गांव निवासी रामचंद्र गिरी ने बताया कि 15 अप्रैल की रात को युवती के मामा का फोन आया कि तुम्हारा बेटा मेरी भांजी को लेकर भाग रहा था, बाड़ी पुल के पास दुर्घटना हो गई। इसमें मेरी भांजी घायल हो गई और तुम्हारा बेटा भाग गया। वहां पहुंचने पर आसपास के लोगों ने बताया कि कोई दुर्घटना नहीं हुई है। फोन करने के बाद भी बेटे आदित्य का फोन रिसीव नहीं हो रहा था। तुर्कपट्टी थाने पर 16 अप्रैल को तहरीर दिया, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अगर सर्विलांस की मदद पुलिस ली होती तो शायद घटना की रात ही आदित्य का पता चल गया होता और सच्चाई क्या है यह भी जानकारी हो गई होती, लेकिन पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। पिता ने आशंका जताई कि बेटे की 15 अप्रैल की रात को ही हत्या कर दी गई थी। रामचंद्र ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद एसपी ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed