{"_id":"63d6b6f19406277f77152629","slug":"police-could-not-catch-the-constable-even-after-five-days-kushinagar-news-gkp4658236191-2023-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पांच दिन बाद भी सिपाही को नहीं पकड़ पाई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पांच दिन बाद भी सिपाही को नहीं पकड़ पाई पुलिस
विज्ञापन
पांच दिन बाद भी सिपाही को नहीं पकड़ पाई पुलिस
- 25 जनवरी को किराए के कमरे में मिला था सोनी का शव
पडरौना। बाहर से ताला लगे किराए के कमरे में महिला का शव मिलने के मामले में पुलिस ने उसके सिपाही पति पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज तो कर ली है, लेकिन पांच दिन बीतने के बाद भी पुलिस उसे पकड़ नहीं पाई है। इससे पुलिस की कार्यशैली पर लोग सवाल खड़ा कर रहे हैं। मृतका की मां का कहना है कि पुलिस अन्य लोगों को जल्द पकड़ लेती है, लेकिन सिपाही को पकड़ने में समय क्यों लग रहा है।
सिपाही रोशन राय की पत्नी सोनी की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं होने से विसरा पुलिस ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेज दिया है। डॉक्टरों की टीम ने सोनी के शव का वीडियोग्राफी में पोस्टमार्टम किया। शव तकरीबन सात दिन पुराना होने के कारण मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया।
एसपी ने हत्या के आरोपी पति सिपाही को पकड़ने के लिए स्वॉट, कसया एवं जटहां बाजार थानाध्यक्ष के नेतृत्व में टीम गठित कर दिया है। सिपाही अपना मोबाइल मृतका के पास ही छोड़ दिया था। पुलिस उसके रिश्तेदार और करीबियों से पूछताछ कर रही है। सिपाही के अन्य ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
बता दें कि 25 जनवरी की शाम कसया थाना क्षेत्र के भैंसहा के समीप फोरलेन के किनारे किराए के मकान में जटहां बाजार थाने पर तैनात सिपाही रोशन राय निवासी टेरी, थाना गंभीरपुर जिला आजमगढ़ की पत्नी सोनी का शव मिला था।
घर भी नहीं पहुंचा सिपाही
सिपाही रोशन राय 17 जनवरी की रात अपनी पत्नी सोनी से झगड़ा करने के बाद निकल गया। इसके बाद से वह अपने घर भी नहीं पहुंचा। 20 जनवरी तक फोन लगातार बंद बताने के बाद सिपाही के भाई जो देवरिया जनपद में एक ब्लॉक में एडीओ पंचायत हैं, उन्होंने जटहां बाजार थाने पर फोन के उसके बारे में पूछना शुरू कर दिया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि टीम लगी हुई है। जल्द ही सिपाही को पकड़ लिया जाएगा।