फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Police arrested a person who cheated wearing police uniform in Kushinagar

Kushinagar News: पुलिस की वर्दी पहन करता था जालसाजी, नौकरी दिलाने के नाम पर की ठगी- गिरफ्तार

Mon, 07 Oct 2024 11:33 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 07 Oct 2024 11:33 AM IST
सार

एसपी ने बताया कि आरोपी सरकारी शिक्षक के अलावा सरकार की ओर से संचालित योजना का लाभ दिलाने के नाम पर जिले की महिलाओं से ठगी करता था। अब तक की जांच में डेढ़ लाख रुपये से अधिक की ठगी कर चुका है। इसके पास से पुलिस ने पुलिस उपाधीक्षक रैंक की फर्जी वर्दी और चोरी की बाइक बरामद की है।

विज्ञापन
Police arrested a person who cheated wearing police uniform in Kushinagar
पुलिस की वर्दी पहन जमाता था धौंस, नौकरी दिलाने के नाम पर करता था ठगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पुलिस की वर्दी में सरकारी नौकरी और महिलाओं का योजना का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने हाईवे पर चोरी की बाइक के साथ रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी देवरिया जिले का रहने वाला है। ठगी की शिकार महिला की शिकायत के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी पर लखनऊ, गोरखपुर समेत कई थानों में जालसाजी का केस दर्ज है।

विज्ञापन



तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के मधुरिया गांव निवासी जरीना खातून ने एसपी संतोष कुमार मिश्रा को पत्र देकर देवरिया जिले के महुआडीह थाना क्षेत्र के भटनी हरैया निवासी जमील अहमद पुत्र मोफिल पर सरकारी योजना के तहत सिलाई सेंटर का लाभ दिलाने के नाम पर 50 हजार रुपये की ठगी का आरोप लगाया।
विज्ञापन


एसपी के आदेश पर तुर्कपट्टी पुलिस ने हाईवे पर मधुरिया कट के पास से इंस्पेक्टर की वर्दी में आरोपी को दबोच लिया। एसपी ने बताया कि आरोपी सरकारी शिक्षक के अलावा सरकार की ओर से संचालित योजना का लाभ दिलाने के नाम पर जिले की महिलाओं से ठगी करता था। अब तक की जांच में डेढ़ लाख रुपये से अधिक की ठगी कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पास से पुलिस ने पुलिस उपाधीक्षक रैंक की फर्जी वर्दी और चोरी की बाइक बरामद की है। पुलिस का दावा है कि वह हाईवे पर सक्रिय गिरोह से आरोपी जुड़ा है। पुलिस को पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं। इसके गिरोह में शामिल बाकी लोगों की तलाश भी पुलिस तेज कर दी है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया,जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

ऐसे करता था ठगी कि नहीं समझ पाते थे लोग
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह खुद को सरकारी विश्वकर्मा योजना का अधिकारी बताकर महिलाओं को सिलाई सेंटर का प्रशिक्षक बनाने, सिलाई मशीन, सैलरी और सरकारी योजना के तहत मिलने वाले अन्य सामान का लालच देकर ठगी करता था।


आरोपी कभी वर्दी पहनकर तो कभी सादे लिबास में महिलाओं के बीच पहुंचकर खुद को अधिकारी बताता था और नौकरी दिलाने का झांसा देकर रकम ऐंठता था। इलाका बदल-बदल कर ठगी को अंजाम देता था। इसका संगठित गैंग है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2019 में गोरखपुर कैंट थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ। लखनऊ के नाका हिंडोला थाने में भी इसके खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed