फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   police arrest eight gangster

अंतरराज्यीय गैंग के आठ बदमाश गिरफ्तार

Mon, 10 Oct 2022 11:46 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
police arrest eight gangster
अंतरराज्यीय गैंग के आठ बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

- एक लाख नौ हजार रुपये नकदी, चोरी की बाइक और गहने बरामद
- बंद मकानों और दुकानों में सेंधमारी कर घटना को देते थे अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना/ डिबनी बंजरवा। कुशीनगर जिले के विभिन्न मोहल्लों की बंद दुकानों और मकानों में बिहार का गैंग चोरी कर रहा था। सोमवार को तरयासुजान व तमकुहीराज थाना, सर्विलांस सेल, साइबर सेल और स्वाट की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने चोरी की नौ घटनाओं का पर्दाफाश किया।
एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि गैंग में शामिल दो महिलाएं अपने बच्चों को गोद में लेकर बंद मकानों, दुकानों और अन्य प्रतिष्ठानों की रेकी करती थीं जिससे उन पर कोई शक न कर सके। उनकी सूचना पर गैंग के पुरुष सदस्य रात में चोरी को अंजाम देते थे।
विज्ञापन

आरोपियों के पास से एक लाख नौ हजार रुपए नकद, चांदी के 28 जेवर, सोने के 14 जेवर, नौ मोबाइल फोन, एक बाइक, घरेलू खाद्य सामग्री, सात नई साड़ी, सेंध लगाने में इस्तेमाल होने वाली राड, सुंबा, पैनल, प्लास, कटर ब्लेड बरामद हुआ है। इस गैंग ने हाटा, तरयासुजान, तमकुहीराज सहित अन्य जगहों पर घटनाओं को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों की पहचान बिहार के गोपालगंज स्थित गोपालपुर निवासी राजेश नट, राजापुर बाजार के उमा, शंभू, मोतीहारी के हुसैनी बगैचा के विजय नट, देवरिया जिले के तरकुलवा निवासी पिंटू और अलीगढ़ जिले के नगरिया पट्टी चारम निवासी प्रताप कुमार के रूप में हुई है। छह पुरुषों के अलावा इस गैंग में दो महिलाएं भी शामिल हैं जिनका नाम पुलिस ने जाहिर नहीं किया।

इस संबंध में एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि चोरी करने वाले गैंग की तलाश में पुलिस टीम लगी थी। दो महिलाओं सहित आठ लोगों को गिरफ्तार करके भारी मात्रा में सामान बरामद किया गया है। उनसे पूछताछ के आधार पर आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed