फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   police alert to throwing bodies in rivers

नदी-नालों में शव फेंकने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई: डीएम

Sat, 15 May 2021 10:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
police alert to throwing bodies in rivers
नदी-नालों में शव फेंकने वालों पर होगी कठोर कार्रवाई: डीएम
विज्ञापन

नगर पंचायत और तहसील स्तर के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। डीएम ने कोविड या अन्य कारणों से मौत के बाद नदी-नालों में शव फेंकने वालों पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ऐसे स्थलों की निगरानी के लिए तहसील, नगर पंचायत और तहसील स्तर के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।
डीएम एस. राजलिंगम ने बताया कि कई जनपदों में गंगा-युमना नदी में शवों को सीधे प्रवाहित कर देने का मामला चर्चा में है। इस जिले में ऐसा न हो, इसलिए जनपद के नदी-नालों के किनारे जितने भी अंत्येष्टि स्थल हैं, उन पर सतत निगाह रखा जाना आवश्यक है। ऐसी दशा में अंत्येष्टि स्थलवार ग्रामीण क्षेत्र में खंड विकास अधिकारी व नगरीय क्षेत्र में अधिशासी अधिकारी की ड्यूटी लगाई जाए एवं यह सुनिश्चित किया जाए कि यदि किसी के द्वारा शव को सीधे नाले-नदी में फेंका जाता है, तो उसके खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्र के नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं।
विज्ञापन

पीएसी की टुकड़ी तैनात
खड्डा। डीएम के निर्देश पर पीएसी की जल टुकड़ी को गंडक नदी के किनारे के भैंसहा गांव में तैनात किया गया है। यह टीम नदी में शव प्रवाहित करने के मामलों की निगरानी के लिए लगाई गई है। कोरोना महामारी या किसी अन्य कारण से दम तोड़ रहे तमाम लोगों के शवों को सीधे नदियों में प्रवाहित करने का मामला सामने आ रहा है। शनिवार को पीएसी की जल पुलिस की एक टुकड़ी गंडक नदी व आसपास जलस्रोतों में शवों के प्रवाह को रोकने के लिए तैनात की गई है। पीएसी के जवान भैसहा गांव के जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में कैंप करेंगे। ये लोग नदी किनारे भ्रमणशील रहकर शवों को जल प्रवाहित करने की घटना पर नजर रखेंगे। अगर कोई शव बहता हुआ मिलेगा तो उसको बाहर निकालकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में तहसीलदार खड्डा एसके राय ने बताया कि नदियों व अन्य जलस्रोतों के किनारे स्थित अन्त्येष्टि स्थल के आसपास निगरानी की जा रही है। पीएसी टुकड़ी व अन्य कर्मचारी तैनात किए गए हैं। शवों को नदी में फेंकने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed