{"_id":"6acbeb4c5c777a9ca601d145","slug":"police-administration-alert-to-ensure-peaceful-celebration-of-festivals-kushinagar-news-c-205-1-ksh1006-169973-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क
विज्ञापन
थाना कसया में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने पीस कमेटी के सदस्यों के साथ की बैठक, आपसी सौहार्द बनाए रखने पर दिया जोर
कसया। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए रविवार को थाना कसया परिसर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में पुलिस प्रशासन और पीस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक हुई।
इस दौरान त्योहारों के समय शांति व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा कायम रखने और किसी भी तरह की अफवाह से बचने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जी अक्षय दीपक ने कहा कि त्योहार आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देते हैं। सभी लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाएं और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने पीस कमेटी के सदस्यों से अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने और किसी भी समस्या की जानकारी समय से पुलिस-प्रशासन को देने की अपील की। सीओ अजय कुमार सिंह ने भी त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था में बाधा डालने और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।