{"_id":"60e1f6b38ebc3ec90c27427f","slug":"plantation-kushinagar-news-gkp40065861","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़-पौधे जीवन का आधार : मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़-पौधे जीवन का आधार : मौर्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़-पौधे जीवन का आधार : मौर्य
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जिले में रविवार को पौधरोपण के मेगा ड्राइव कार्यक्रम की शुरूआत प्रदेश सरकार के श्रम मंत्री और सदर विधायक स्वामी प्रसाद मौर्य ने पौधा लगाकर की। इस दौरान उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इनकी दी हुई प्राणवायु ही जीवन का आधार है। ऐसे में पौधरोपण बहुत जरूरी है। श्रम मंत्री की मौजूदगी में जनपद मुख्यालय रवींद्रनगर स्थित ईवीएम गोदाम परिसर में पौधरोपण हुआ। इस दौरान मंत्री सहित सांसद विजय दूबे, राज्यमंत्री बाबूसिंह वाल्मीकि, उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह, विधायक कुशीनगर रजनीकांत मणि त्रिपाठी, हाटा पवन केडिया, फाजिलनगर गंगा सिंह कुशवाहा, पौधारोपण के नोडल अधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह, डीएम एस. राजलिंगम, सीडीओ अनुज मलिक ने पौधरोपण किया। यहां फलदार और छायादार पौधे जैसे आम, जामुन, पीपल, अशोक आदि लगाए गए। इस मौके पर डीएफओ अविनाश कुमार, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री मारकंडेय शाही, अभय सिंह, विजय शुक्ला, ओमप्रकाश जायसवाल, आरके मौर्य, अनिल प्रताप राव, रामवृक्ष गिरी, श्रीराम आदि मौजूद थे।
इसी क्रम में पुलिस लाइंस परिसर में एसपी सचिंद्र पटेल, एएसपी अयोध्या प्रसाद सिंह, सीओ सदर संदीप वर्मा, टीएसआई परमहंस आदि ने पौधरोपण किया। यहां आम, नीम, सागौन, आंवला, नीबू, पीपल अधिक के 2100 पौधे लगाए गए। इसके बाद एसपी ने सभी सीओ, कोतवाल और एसओ को अपने अपने थाने और पुलिस चौकियों के परिसर में पौधरोपण करने का निर्देश दिया। ताकि पर्यावरण की सुरक्षा की जा सके। उन्होंने बताया कि यह अभियान आगे भी चलता रहेगा।
विज्ञापन
जटहां बाजार प्रतिनिधि के अनुसार विशुनपुरा ब्लॉक के सिंघापट्टी गांव स्थित बांसी धाम में भी पौधरोपण किया गया। बीडीओ आनंद प्रकाश ने बताया कि ब्लॉक में कुल 81 ग्राम पंचायतों में 85 हजार से अधिक पौधे लगाए गए। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि भीम सिंह, सचिव दिलीप कुमार, राजेश श्रीवास्तव, आंनद पांडेय मौजूद रहे।
बलकुड़िया गांव में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनोद गुप्त, हरिकेश यादव, रामायण यादव ने पौधे लगाए, पडरौना ब्लॉक के ग्राम सभा जंगल खिरकिया में अभियान के तहत कुल 1800 पौधे लगाए गए। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नागेंद्र यादव, अनिरूद्ध सिंह, बलराम कुशवाहा, ललिता कुशवाहा, तुलसी प्रसाद, चंद्ररकेश गुप्ता, महमूद अंसारी, कादिर मंसूरी, राजेश गोड़, संजय, परमा, गुलाब आदि मौजूद रहे।
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार, सेवरही नगर पंचायत की ओर से सीएचसी सेवरही समेत कई जगहों पर पौधरोपण किया गया। नगर पंचायत के चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा ने कहा कि वृक्षों की अंधाधुंध कटान से पर्यावरण के साथ मानव जाति के लिए भी खतरा बढ़ गया है। इस दौरान अधिशासी अधिकारी अजय कुमार गुप्ता, सीएचसी सेवरही प्रभारी डॉ. अमित जायसवाल, रामनिहोरा यादव, संजय शर्मा, इमरान अजमेरी, विकास वर्मा, मनोज चौरसिया आदि मौजूद रहे।