{"_id":"5de4033c8ebc3e5488136f4a","slug":"pipiganj-won-final-kushinagar-news-gkp3315365180","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाईब्रेकर में पीपीगंज ने तमकुही को हराकर शील्ड पर किया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाईब्रेकर में पीपीगंज ने तमकुही को हराकर शील्ड पर किया कब्जा
विज्ञापन
महुअवा गांव में आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल में महिला खिलाड़ियों के साथ खेलकूद राज्य मंत
- फोटो : KUSHINAGAR
टाईब्रेकर में पीपीगंज ने तमकुही को हराकर शील्ड पर किया कब्जा
अमर उजाला ब्यूरो
पटहेरवा। क्षेत्र के महुअवा तिवारी ग्रामसभा में चल रहे देव फुटबाल मैच का फाइनल मुकाबला रविवार को पीपीगंज व तमकुही के बीच खेला गया। कड़े मुकाबले में दोनों टीमें अंत समय तक एक एक गोल कर बराबरी पर रहीं, लेकिन टाईब्रेकर में पीपीगंज ने तमकुही को पांच-चार से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
श्री शंकर सेवा न्यास की तरफ से बीते 50 वर्षों से देव फुटबाल मैच का आयोजन होता आ रहा है। इस बार 51वें वर्ष में हो रहे इस पांच दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता में रविवार को फाइनल मुकाबला हुआ। दोपहर दो बजे से शुरू हुए इस फाइनल मुकाबले में संदीप क्लब पीपीगंज व तमकुही के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। 90 मिनट के खेल में दोनों टीमों की ओर से एक-एक गोल ही किया जा सका।
इसके बाद निर्णायक दल ने 5 मिनट का अतिरिक्त समय दिया, लेकिन किसी भी टीम की ओर से गोल नही किया जा सका। आखिर में टाईब्रेकर में पीपीगंज ने तमकुही को 5 -4 से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
वहीं सुबह दस बजे से इसी ग्राउंड पर महिला फुटबाल की देवरिया व गोरखपुर की टीमों के बीच मैच हुआ, जिसमें शानदार प्रदर्शन करते हुए देवरिया की खिलाड़ियों ने गोरखपुर को तीन-शून्य से शिकस्त देते हुए जीत दर्ज किया।
दोपहर दो बजे से रविवार को हुए देव फुटबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पंचायतीराज व खेलकूद मंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी ने कहा कि इस पिछड़े इलाके में लगातार 50 वर्ष से फुटबाल मैच का आयोजन करना एक ऐतिहासिक कार्य है। विजेता टीम को क्षेत्रीय विधायक गंगा सिंह कुशवाहा ने शील्ड प्रदान किया।
इस दौरान भाजपा नेता शशांक मणि त्रिपाठी, लखनऊ के समाजसेवी सुनील दूबे, एआरटीओ अजय तिवारी, महेंद्र उपाध्याय आदि ने संबोधित किया। संरक्षक योगेंद्र तिवारी ने सभी आगंतुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस दौरान संचालन सुरेंद्रनाथ तिवारी व डॉ. शौकत अली ने किया। शैलेश तिवारी, मीरहसन, ज्ञानदत्त शर्मा, उमेश शर्मा सहित काफी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।