फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Pipa pool Damaged in KHadda

पीपा का पुल धंसा

Sun, 04 Apr 2021 12:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
Pipa pool Damaged in KHadda
भैंसहा घाट पर बना पीपा पुल का एक हिस्सा धसा
विज्ञापन

खड्डा (कुशीनगर )। गंडक नदी के भैंसहा घाट पर बने पीपा पुल का एक हिस्सा शनिवार शाम को धंस जाने से आवागमन में बाधा उत्पन्न हो गई है। लोक निर्माण विभाग मरम्मत कराकर शीघ्र आवागमन बहाल कराने की बात कह रहा है।

पिछले साल दिसंबर में खड्डा क्षेत्र के भैंसहा घाट पर पीपा पुल पर आवागमन शुरू हुआ था। इस पुल से नदी पार बाईं तरफ बसे खड्डा तहसील के गांवों के अलावा पड़ोसी जिला महराजगंज के निचलौल तहसील के लोग आते-जाते हैं। करीब एक लाख आबादी को इस पुल से आवागमन में सुविधा मिली है। शनिवार की शाम नदी के जल स्तर में वृद्धि के चलते बाईं तरफ की जमीन कटने लगी। इसकी वजह से पीपा पुल का एक हिस्सा धंस गया। इससे वाहनों का आवागमन ठप हो गया। किसी तरह लोग पैदल व साइकिल से आ जा रहे हैं। पिछले वर्ष भी पानी बढ़ने के बाद पुल पर आवागमन रोकना पड़ा था।
विज्ञापन

इस संबंध में लोकनिर्माण विभाग के एसडीओ पी वर्मा का कहना है की जमीन के कटने से थोड़ी दिक्कत आयी है। शीघ्र ही मरम्मत कराकर आवागमन सामान्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed