फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Pipa bridge was not repaired even after two days

दो दिन बाद भी नहीं हुई पीपा पुल की मरम्मत

Sun, 04 Apr 2021 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Pipa bridge was not repaired even after two days
दो दिन बाद भी नहीं हुई पीपा पुल की मरम्मत
विज्ञापन

गंडक नदी के भैंसहा घाट पर बने पीपा पुल से वाहनों का आवागमन हुआ मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा (कुशीनगर)। भैंसहा घाट के पीपा पुल के धंसे हिस्से को दो दिन बाद भी नदी के तेज बहाव के चलते ठीक नहीं किया जा सका है। पीपा पुल पर चार पहिया वाहनों के आवागमन को रोक दिया गया है, जबकि सावधानी के साथ दो पहिया वाहनों और पैदल आने-जाने वाले लोगों को आने जाने दिया जा रहा है।

पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी गंडक नदी के भैंसहा घाट पर बने पीपा पुल पर अप्रैल में अवागमन मुश्किल हो गया है। पिछले वर्ष क्षेत्रीय विधायक जटाशंकर त्रिपाठी के प्रयास से एक मार्च को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दोनों तरफ बसे लोगों को पीपा पुल के रूप में सौगात दी थी, परंतु नदी का जलस्तर बढ़ने से पुल को हटाना पड़ा था। इसके बाद इस सीजन में पीपा पुल लगाया गया। अप्रैल के शुरुआत में ही समस्या उत्पन्न हो गई। नदी के पानी का स्तर बढ़ने और बहाव तेज होने से बाईं तरफ की मिट्टी कट गई, जिससे पुल का अप्रोच वाला हिस्सा धंस गया है। इसके चलते चार पहिया वाहनों का आवागमन ठप हो गया है। लोगों का कहना है कि दो दिन के बाद भी पुल की मरम्मत नहीं हो सकी है। इसके चलते लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता जयचंद शर्मा ने बताया कि मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया है। बायीं तरफ की मिट्टी बलुई है और बहाव तेज है। सुरक्षा की दृष्टिकोण से चारपहिया वाहन को रोक दिया गया है। दो पहिया व पैदल आवागमन को सतर्कतापूर्वक चालू रखा गया है। इसे शीघ्र ही दुरुस्त कराकर यातायात पूर्व की तरह बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed