फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Pipa bridge ready, traffic started

पीपा का पुल तैयार, शुरू हुआ आवागमन

Sun, 03 Oct 2021 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Pipa bridge ready, traffic started
पीपा पुल तैयार, आवागमन शुरू
विज्ञापन

15 जून को हटा दिया गया था बांसी नदी पर लगा पीपा पुल
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। गोलाघाट स्थित बांसी नदी पर बना पीपे का पुल लगाने के बाद रविवार से आवागमन शुरू कर दिया गया। इससे दियारा क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई है। इस पुल को सुरक्षा कारणों के चलते बीते 15 जून को खोल दिया गया था।

बरसात के दिनों में सुरक्षा कारणों से पुल को बीते 15 जून से 30 सितंबर के लिए हटा दिया गया था। इस दौरान क्षेत्र के लोग छोटी नाव से आवागमन करते थे। अब पुल को लगाकर रविवार से आवागमन के लिए खोल दिया गया है। इससे गोलाघाट गांव के साथ टिकुलिया, राजपुर बगहा, राजपुर खास, जोगनी, बुटन टोला, इमिलिया टोला, मोतीराय टोला, नरवाजोत, मुसहरी, ठकरहा आदि गांव के लोगों को आवागमन समेत खेती करने में सहूलियत मिलेगी। इस पुल से आवागमन शुरू होने पर क्षेत्र के ध्रुव निषाद, फैयाज अहमद, आदित्य यादव, प्रभुनाथ सिंह, पन्नालाल यादव, रामदेव निषाद, संजय सिंह, विपिन यादव, कमल निषाद, केदार ब्यास और कृष्णा वर्मा आदि खुशी जताई है। लोक निर्माण विभाग के एई संतोष विश्वकर्मा ने बताया कि पुल को नियमों के तहत 15 जून के बाद हटा दिया गया था। अक्तूबर में पुन: जोड़कर आवागमन चालू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed