{"_id":"5dc5af638ebc3e5b167b361d","slug":"pickup-invet-24-injured-kushinagar-news-gkp3285578194","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप पलटने से 24 श्रद्घालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप पलटने से 24 श्रद्घालु घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिकअप पलटने से 24 श्रद्धालु घायल
खड्डा। जिले की सीमा से सटे मदनपुर देवी स्थान पर पूजा करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप शुक्रवार की सुबह 10 बजे अनियंत्रित होकर हनुमानगंज थाना क्षेत्र के टेंगरहा (छितौनी) गांव के पास हाइवे पर पलट गई। इसमें सवार महिला व बच्चों सहित 24 श्रद्धालु घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को खड्डा के तुर्कहा सीएचसी पहुंचाया। हालत गंभीर देख तीन लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
बिहार प्रांत के धनहा थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव निवासी रामबचन मनौती का बकरा चढ़ाने मदनपुर देवी स्थान पर पिकअप से परिवार व रिश्तेदारों के साथ जा रहे थे। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के टेंगरहा मोड़ पर वाहन चालक नियंत्रण खो बैठा जिससे वाहन पलट गया। वाहन पलटने से इसमें सवार सभी लोग दब गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना पर डायल 100 टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को तुर्कहा स्थित खड्डा सीएचसी पहुंचाया गया। गंभीर रूप से घायल गोलू (18), रामलखन (25), सुलख (24) को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि जगदीश (28), तारा देवी (24), भुटेली (22), जितेंद्र साहनी (40), बद्री (55), राजेश (45), किशन साहनी (20), परमानंद (40), द्वारिका (40), डुमरी देवी (70), बबिता (15), नंदिनी (14), अशोक (26), लवकुश (12), रामकेवल (62), शांति देवी (40), छेदी (65), डाढू (76), जयश्री (80), जितेंद्र (35) का इलाज सीएचसी तुर्कहा में ही चल रहा है। शेष लोगों को हल्की चोट आई है। हादसे के बाद चालक भाग निकला।
इस संबंध में एसओ हनुमानगंज विनय कुमार का कहना है कि पिकअप को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।