{"_id":"66106c00747d8a58090f8aa6","slug":"pickup-and-tractor-collide-driver-safe-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-115082-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: पिकअप और ट्रैक्टर में भिड़ंत, चालक सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: पिकअप और ट्रैक्टर में भिड़ंत, चालक सुरक्षित
Sat, 06 Apr 2024 02:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Sat, 06 Apr 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
मथौली। हाटा-कप्तानगंज मार्ग स्थित मुहम्मदगंज के पास शुक्रवार को एक पिकअप और टैक्टर में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक बच गए। सूचना पर पहुंची हाटा कोतवाली पुलिस दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को सड़क के किनारे करवाई।
शुक्रवार को दोपहर बाद एक ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्राली लेकर विजयपुर की तरफ जा रहा था। अभी वह मुहम्मदगंज चौराहे के पास पहुंचा ही था कि कप्तानगंज की तरफ से आ रहे डीजल लदे पिकअप से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में दोनों वाहनों के चालक सुरक्षित हैं। घटना के बाद इस सड़क पर कुछ देर के लिए आवागमन ठप हो गया। सूचना पर पहुंची हाटा कोतवाली पुलिस ने दुर्घटना ग्रस्त वाहनों को सड़क से किनारे कराकर आवगमन बहाल कराया। संवाद