फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   performance Grant s work inspected

निरीक्षण..

Mon, 19 Jul 2021 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
performance Grant s work inspected
परफॉरमेंस ग्रांट से होने वाले कार्यों का हुआ निरीक्षण
विज्ञापन

तमकुहीराज (कुशीनगर)। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हरदिया हाता में परफॉरमेंस ग्रांट से होने वाले कार्यों के स्थलीय जांच के लिए बीएसए के नेतृत्व में सोमवार को अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने ग्राम प्रधान एवं प्रधानाध्यापक से योजना के तहत कराए जाने वाले कार्यों की जानकारी प्राप्त की। सोमवार को बीएसए विमलेश कुमार की अगुवाई में अधिकारियों की टीम प्राथमिक विद्यालय हरदिया हाता व हतवा पहुंची। टीम ने शासन स्तर से प्राप्त परफॉरमेंस ग्रांट के तहत विद्यालय में कराए जाने वाले कार्यों का निरीक्षण किया। बीएसए विद्यालय की साफ -सफाई, रख रखाव एवं वहां की भौतिक स्थिति को देखकर काफी प्रभावित रहे। उन्होंने विद्यालय में चहारदिवारी बनवाने, कक्षा कक्ष में टाइल्स लगवाने, स्मार्ट क्लास के लिए आवश्यक उपकरण मुहैया कराने, सोलर लाइट लगवाने, लाइब्रेरी एवं दीवारों का नए सिरे से रंग- रोगन कराने सहित विभिन्न बिदुंओं पर चर्चा की। बीएसए ने कहा कि इस योजना के तहत विद्यालय को जनपद के मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा। इस दौरान सेवरही बीडीओ विवेकानंद मिश्र, बीईओ अमित कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक अनिल कुमार सिंह, सीडीपीओ, सुरेश सिंह, रामाश्रय कुशवाहा, राजेश तिवारी, नागेंद्र यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed