{"_id":"614b69638ebc3e025c380c12","slug":"people-of-two-villages-face-to-face-in-children-s-dispute-kushinagar-news-gkp410210550","type":"story","status":"publish","title_hn":"तरयासुजान के तरयालच्छीराम गांव का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरयासुजान के तरयालच्छीराम गांव का मामला
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में दो गांव के लोग आमने-सामने
एक पक्ष की ओर से असलहा लहराए जाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमगढ़। तरयासुजान थानाक्षेत्र के तरया लच्छीराम चौराहे पर बच्चों के विवाद को लेकर मंगलवार की रात तरया हरिकेश गांव के लोग तरया लच्छीराम चौराहे पर पहुंच गए। इन लोगों के एक साथ पहुंचने से चौराहे पर दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। ऐन मौके पर डायल 112 नंबर की पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देख हंगामा कर रहे लोग भाग निकले।
तरया लच्छीराम गांव के निवासी दीपक कुशवाहा का आरोप है कि तरया लच्छीराम चौराहे पर किसी काम से गए थे। जहां पर तरया हरिकेश निवासी अब्दुल देवान से विवाद हो गया। लोगों ने बीचबचाव कर दोनों को वहां से हटा दिया। आरोप है कि अभी वह घर आने की तैयारी कर ही रहे थे कि इसी दौरान तरया हरिकेश गांव के 20 से अधिक लोग लाठी डंडा और असलहा लेकर पहुंच गए। उन लोगों ने दहशत फैलाने के लिए हंगामा शुरू कर दिया। उनका हुजूम देखते हुए शिकायतकर्ता ने भागकर पुलिस को फोन किया। बाद में एसओ कपिलदेव चौधरी पुलिस बल के साथ पहुंचे। एसओ कपिलदेव चौधरी का कहना है कि बच्चों के झगड़े को लेकर कुछ हंगामा हुआ था। असलहा लहराने के आरोप की जांच की जा रही है। सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।