फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   people not follow covid protocal

यह लापरवाही न पड़ जाए भारी

Fri, 24 Jun 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
people not follow covid protocal
जिला अस्पताल के बाहर बिना मास्क लगाए मरीज व तीमारदार।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
यह लापरवाही न पड़ जाए भारी
विज्ञापन

- कोरोना के प्रति बेपरवाह हुए लोग, कोविड प्रोटोकाल का नहीं हो रहा पालन
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। देश और प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या फिर बढ़ने लगी है। जिले में भी कोरोना के पांच मरीज सक्रिय हैं, लेकिन लोग लापरवाही बरत रहे हैं। हालत यह है कि जिला अस्पताल में कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई दे रही है। बाजार, बस अड्डा सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी लोग बिना मास्क पहने नजर आ रहे हैं।
नगर में शॉपिंग माल हो या बाजार कहीं भी कोविड प्रोटोकाल का पालन होता नहीं दिख रहा है। बिना मास्क लगाए ही लोग बाजार में घूम रहे हैं। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 1,000 से 1,200 मरीज उपचार कराने पहुंचते हैं। शुक्रवार को मरीज और तीमारदार बिना मास्क के ही दवा लेने पहुंचे थे। अधिकांश लोग बिना मास्क लगाए ही एक दूसरे के करीब खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। शारीरिक दूरी के पालन को लेकर कोई सतर्कता नहीं थी। बाजार में दुकानों पर भी कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं हो रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि यदि लोगों की लापरवाही बंद न हुई तो संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में 18 जून को 718 लोगों की कोरोना जांच हुई इसमें दो की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 21 जून को 494 लोगों की जांच हुई इसमें एक, 22 जून को 1,523 की जांच हुई तो एक मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 23 जून को 1,340 लोगों की जांच हुई जिसमें एक की रिपोर्ट पॉजिटिव रही। जिले में इस महीने में कुल पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। इसलिए लोग सावधानी बरतें। मास्क लगाकर ही भीड़ वाली जगह पर जाएं। अस्पताल में मरीज व तीमारदार मास्क लगाकर पहुंचें। कोरोना गाइडलाइन का पालन
डॉ. सुरेश पटारिया, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed