{"_id":"58cd756c4f1c1b275a32b993","slug":"people-celibreted-making-aadityanath-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी के मुख्यमंत्री बनाए जाने पर छूटे पटाखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी के मुख्यमंत्री बनाए जाने पर छूटे पटाखे
कुशीनगर (ब्यूरो)
Updated Sat, 18 Mar 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
जश्न
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। गोरक्षपीठ के महंत और सांसद आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद जनपद में जगह-जगह आतिशबाजी कर खुशी जाहिर की गई। भाजपा और हियुवा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लोगों को मिठाई भी खिलाई।
शनिवार की शाम जैसे ही आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा हुई कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। पडरौना नगर के सुभाष चौक पर भाजपा और हियुवा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्र हुए तथा पटाखे फोड़कर खुशी जताई। इस दौरान हियुवा के गोरखपुर-बस्ती मंडल संभाग प्रभारी राजेश्वर सिंह, बिट्टू, मनोज दुबे, सुदामा कुशवाहा, राहुल सिंह, हरेंद्र कुशवाहा, योगेंद्र, जितेंद्र कुशवाहा, गोविंद सिंह, सुशील मद्घेशिया सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। नगर के छावनी सहित अन्य मुहल्लों में भी कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर खुशी जताई।मथौली बाजार प्रतिनिधि के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं ने मथौली बाजार चौराहा, रगड़गंज, खैरेटवा, झांगा बाजार, अजीजनगर सहित कई स्थानों पर पटाखे फोड़कर खुशी जताई। इसी तरह कसया, दुदही, फाजिलनगर, पटहेरवा, कप्तानगंज, हाटा, रामकोला, तमकुहीराज सहित सभी क्षेत्रों में भाजपा और हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने महंत आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर पटाखे फोड़े और मिठाइयां बांटकर खुशी जताई।