फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   People are afraid of accident due to transformer kept in the open

खुले में रखे ट्रांसफार्मर से लोगों को दुर्घटना की आशंका

Sun, 21 Nov 2021 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
People are afraid of accident due to transformer kept in the open
खुले में रखे ट्रांसफार्मर से लोगों को दुर्घटना की आशंका
विज्ञापन

- गुरवलिया, देवपोखर, सोंदिया बुजुर्ग, दुमही, तुर्कपट्टी सहित कई गांवों में खुले में रखे गए हैं ट्रांसफार्मर
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरवलिया बाजार (कुशीनगर)। फाजिलनगर और गुरवालिया उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र के गांवों में लगे ट्रांसफार्मर सुरक्षा की दृष्टि से सही नहीं हैं। लापरवाही पूर्वक लगे ट्रांसफार्मर से लोगों को दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। कई स्थानों पर खुले में जमीन पर ही रखे गए ट्रांसफार्मरों पर टीपीओ स्वीच नहीं लगा है। असुरक्षित रखे गए ये ट्रांसफार्मर लोगों को मौत की दावत दे रहे हैं।
क्षेत्र के देवपोखर में लगा ट्रांसफार्मर खुले में रखा है। यहां की एचटी लाइन जर्जर हो चुकी है। कई बार तार टूट कर सड़क पर गिर जाता है। यहां कभी भी अनहोनी हो सकती है। सोन्दिया बुजुर्ग गांव में रखा ट्रांसफार्मर और उससे लटकते खुले नंगे तार से लोगों को करंट की चपेट में आने का खतरा बना रहता है। विद्युत निगम के अधिकारी आज तक इसकी जांच तक नहीं की है। खुले में रखे ट्रांसफार्मरों की जांच कर उनके आसपास जाली लगवाना है। जर्जर विद्युत तारों के स्थान पर इंसुलेटेड तार बिछाना। अभियान चलाकर बिल वसूली करना। अस्थाई कनेक्शनों की जांच करना। बिजली चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराना, लेकिन निगम इन खुले में रखे ट्रांसफार्मर एवं जर्जर तारों के प्रति लापरवाह बना हुआ है।
विज्ञापन

ये हैं मानक
ट्रासंफार्मर सवा मीटर ऊंचे चबूतरे पर रखना चाहिए। सुरक्षा के मद्देनजर चारों तरफ जाली लगाना अनिवार्य होता है। रोड क्रासिंग पर तार है तो गार्डिंग (तारों के नीचे जाल) हो ट्रांसफार्मर पर टीपीओ स्वीच (इससे करंट बंद होता है) लगे होने चाहिए। ट्रांसफार्मर बाडी में अर्थिंग होनी चाहिए। ट्रांसफार्मर चबूतरे पर हों और चारों ओर जाली लगी हो। एचटी और एलटी एक सपोर्ट पर है तो गार्डिंग अनिवार्य। न्यूट्रल अर्थिंग, इससे करेंट का खतरा कम होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेड जोन
क्षेत्र में ज्यादा खतरनाक इलाका देवपोखर चौराहा के पास, तुर्कपट्टी बार के आसपास का इलाका, तमकुही-कसया स्टेट हाइवे पर गुरवलिया के पास, राजापाकड़ के बरवा मटिहरवा, सोन्दिया बुजुर्ग आदि के पास के इलाके बहुत ज्यादा खतरे की आशंका है।

शीघ्र होगी जाली लगवाने की कार्रवाई
विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता आरके सिंह का कहना है कि सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मरों में सुरक्षा की दृष्टि से जाली लगवाई जाती है, जिससे कोई दुर्घटना न हो, लेकिन कई जगह लोग ट्रांसफार्मरों के आसपास लगी जाली निकाल ले गए। इसके बावजूद खुले में रखे ट्रांसफार्मरों के आसपास पुन: सुरक्षा की दृष्टि से जाली लगवाई जाएगी। पूरे क्षेत्र में देखरेख के लिए सबस्टेशन के अधिकारियों को निर्देश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed