{"_id":"5fd110c68ebc3e3d91333bb9","slug":"patient-killed-in-tractor-ambulance-four-injuredi-in-kushinagar-kushinagar-news-gkp3762372177","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-एंबुलेंस की टक्कर में मरीज की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-एंबुलेंस की टक्कर में मरीज की मौत, चार घायल
विज्ञापन

हाटा। कोतवाली क्षेत्र के महुआरी चौराहे के समीप हाइवे पर कोहरे की वजह से बुधवार को ट्रैक्टर-ट्राली और एंबुलेंस में टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए, जबकि एंबुलेंस में मरीज के लिए लगाई गई ऑक्सीजन की पाइप फटने से उसकी मौत हो गई। घायलों में दो की हालत गंभीर है।
बुधवार को एंबुलेंस से बिहार के जिला सीवान से एक एंबुलेंस मरीज लेकर गोरखपुर जा रही थी। घने कोहरे के कारण गन्ना लदी ट्रॉली व ट्रैक्टर से टकरा गई। इस हादसे में मरीज रंजीत शाह (31) के लिए लगाई गई ऑक्सीजन की पाइप अचानक फट गई। इससे मरीज की मौत हो गई।
एंबुलेंस में सवार मनोज शाह (38), सनोज (42), विपिन (32) व शारदा देवी (38) निवासी सीवान घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद मनोज और सनोज को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।