फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   panchayat Bhawan will made in 19 Gramsabha

4.27 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Fri, 07 Aug 2020 08:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2020 08:21 PM IST
विज्ञापन
panchayat Bhawan will made in 19 Gramsabha
19 ग्राम सभाओं में बनेंगे पंचायत भवन
विज्ञापन

निर्माण पर खर्च होगी 4.27 करोड़ रुपये की धनराशि
जर्जर भवन की होगी मरम्मत, नव निर्माण की तैयारी शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
पकड़ियार बाजार (कुशीनगर)। नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र के 19 ग्राम सभाओं में पंचायत भवन बनेंगे। इनके निर्माण पर 4.27 करोड़ रुपये की धनराशि खर्च होगी। वहीं, भवन निर्माण की तैयारी भी शुरू कर दी गई है।
नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के अंतर्गत 77 ग्राम सभाएं हैं। इनमें 19 ऐसी ग्राम सभाएं हैं, जहां पंचायत भवन नहीं हैं। इसके चलते ग्राम सभाओं की बैठकें खुले स्थान पर होती हैं। जरूरी अभिलेख जैसे जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल के लिए ग्रामीणों को ब्लॉक मुख्यालय का चक्कर लगाना पड़ता है। इन गांवों के प्रधानों की तरफ से लंबे समय से पंचायत भवन बनवाने की मांग की जा रही है।
विज्ञापन

पंचायत भवन विहीन गांवों की रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी, जिस पर शासन की तरफ से निर्माण कराने की स्वीकृति मिलने के बाद तैयारी शुरू करा दी गई है। 140 वर्ग फीट में बनने वाले इन भवनों में चार कमरे, एक मीटिंग हाल, दो शौचालय और बरामदे बनवाए जाने की योजना है। इन 19 पंचायत भवनों के निर्माण पर कुल 4 करोड़ 27 लाख 50 हजार रुपये खर्च होंगे। एडीओ पंचायत रवींद्र प्रसाद ने बताया कि जहां पंचायत भवन नहीं हैं, पहले वहां निर्माण कार्य कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है, जबकि जिन गांवों के पंचायत भवन जर्जर हो गए हैं, वहां पर भी भवन बनाने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed