{"_id":"611a93398ebc3e432203185f","slug":"paid-tribute-to-the-immortal-martyrs-by-donating-a-lamp-kushinagar-news-gkp40571892","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपदान कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपदान कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपदान कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि दी
गायत्री मंदिर और बोस की प्रतिमा के समक्ष हुआ दीपदान
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। स्वतंत्रता दिवस पर युवाओं की ओर से रविवार की शाम को दीपोत्सव मनाया गया। युवाओं ने गायत्री मंदिर और सुभाष चौक स्थित नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा के समक्ष 1001-1001 दीये जलाकर शहीदों को नमन किया। कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन लल्लन मिश्र ने कहा कि देशप्रेम और शहीदों के प्रति सम्मान रखना प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है। भाजपा नेता रितिक सिंह गौतम ने कहा कि देश की स्वतंत्रता में लाखों लोग शहीद हो गए थे। देश के प्रति उन शहीदों के उपकार को कभी चुकाया नहीं जा सकता है। विशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख विंध्यवासिनी श्रीवास्तव ने कहा कि देश को स्वतंत्रता दिलाने वाले शहीदों को आने वाली पीढ़ी भी याद रखे यही, इसके लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं। इस दौरान मृत्युंजय दीक्षित, पिंटू चौरसिया, मनीष पाठक, रणवीर सिंह, अमित सिंह बसंत, तुषार सिंह, राहुल शाह, अरुण पांडेय, अंकुश, विशाल यादव, कार्तिक सिंह, विकास वर्मा, रिशु सिंह, सर्वेश दुबे, आदि मौजूद रहे।