फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Paddy transplantation began with the singing of *Devi Geet*.

Kushinagar News: देवी गीत के साथ शुरू हुई धान की रोपाई

Thu, 02 Jul 2026 01:30 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Paddy transplantation began with the singing of *Devi Geet*.
धान की रोपाई करतीं महिलाएं।
संवाद न्यूज एजेंसी पकड़ियार बाजार। मानसून की सक्रियता और लगातार बारिश के बाद क्षेत्र में धान की रोपाई का कार्य तेज हो गया है। खेतों में पानी भरने के साथ ही किसान धान की रोपाई में जुट गए है। सुबह से शाम तक महिला मजदूर देवी गीत गाते हुए धान की रोपाई कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के सौरहा खुर्द, पकड़ियार बाजार, सिंगहा, पिपरा, बगही कुटी, मठिया धीर सहित पूरे ब्लॉक के गांवों में धान की रोपाई जोरों पर है। किसानों का कहना है कि समय पर बारिश होने से रोपाई का कार्य गति पकड़ चुका है, जिससे अच्छी पैदावार की उम्मीद बढ़ी है।
विज्ञापन

किसानों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों तक पर्याप्त वर्षा न होने के कारण रोपाई प्रभावित थी। हालांकि मौसम अनुकूल होने के बाद अब अधिकांश किसान अपने खेतों में धान की नर्सरी से पौधे निकालकर रोपाई करा रहे है। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि समय से रोपाई होने पर फसल का विकास बेहतर होता है और उत्पादन में भी वृद्धि की संभावना रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, धान की रोपाई के दौरान देवी गीत गाने की परंपरा वर्षो पुरानी है। यह परंपरा काम की थकान कम करने और खेतों में उत्साह का माहौल बनाए रखने में सहायक होती है। मानसून की अनुकूलता से किसानों को अच्छी फसल की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed