{"_id":"66d7b357613be949df0dc694","slug":"out-of-85-samples-taken-from-20-shops-11-failed-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-122590-2024-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: 20 दुकानों से लिए गए 85 नमूनों में 11 फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: 20 दुकानों से लिए गए 85 नमूनों में 11 फेल
Wed, 04 Sep 2024 06:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 04 Sep 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
पकवा इनार। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने जागो ग्राहक जागो अभियान के तहत मंगलवार को 20 दुकानों का निरीक्षण किया। विभिन्न खाद्य सामग्री के 85 नमूने लिए। जांच में 11 नमूने मानक के विपरीत मिले, जबकि 74 सही पाए गए। दुकानदारों को जांच में पाई गई कमियों की जानकारी और सुधार की सख्त हिदायत दी गई।
मंगलवार दोपहर बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी विजय यादव व जांच विशेषज्ञ ओमकार सिंह ने कसया में 12 दुकानों का निरीक्षण किया। वहां से 44 नमूने लिए। फूड सेफ्टी गाड़ी में हुई जांच में छह नमूने फेल मिले, जबकि 38 सही पाए गए। फूड सेफ्टी टीम ने कुशीनगर बुद्ध मंदिर मार्ग स्थित आठ दुकानों से 41 नमूने लिए। जांच में पांच अधोमानक जबकि 36 मानक के मुताबिक मिले।
टीम ने अरहर दाल, चना दाल, मसूर दाल, हल्दी पाउडर, धनिया, रिफाइन, लाल मिर्च, काली मिर्च, सेब, लड्डू, पेड़ा, लालमोहन, छेना आदि की जांच की। दाल में रंग और पेड़ा व छेना में भरपूर मात्रा में स्टार्च मिला। सेब के ऊपर वैक्स की परत पाई गई। सेफ्टी ऑफिसर ने मौजूद लोगो को खाद्य पदार्थों में मिलावट के प्रति जागरूक किया। कहा कि खाने से पहले सेब के छिलके उतार लें। उन्होंने बताया कि खाद्य पदार्थों में रंग मिलाने का स्तर 100 पीपीएम का ही मानक है। इससे अधिक रंग की मिलावट स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है।