फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ots date increased

31 दिसंबर तक बढ़ाई गई ओटीएस की समयावधि

Thu, 16 Dec 2021 09:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
ots date increased
31 दिसंबर तक बढ़ाई गई ओटीएस की समयावधि
विज्ञापन

- यूपीपीसीएल ने दी उपभोक्ताओं को राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
तमकुहीरोड। उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन ने बिजली उपभोक्ताओं को एक बार फिर राहत देते हुए एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) की निर्धारित अवधि पंद्रह दिन के लिए बढ़ा दी गई है। उपभोक्ता अब 31 दिसंबर तक इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन ने एलएमबी-1 (घरेलू), एलएमबी-5 (निजी नलकूप) और एलएमबी-2 (वाणिज्यिक) विद्युत उपभोक्ताओं को राहत देते हुए 21 अक्तूबर से 30 नवंबर तक के लिए सौ प्रतिशत सरचार्ज माफी के साथ एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) को लागू किया था। इसके तहत पंजीकरण कराने वाले घरेलू व निजी नलकूप के उपभोक्ताओं के लिए सरचार्ज में सौ प्रतिशत और दो किलोवाट से पांच किलोवाट तक के वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के लिए सरचार्ज में 50 प्रतिशत का छूट देने की घोषणा की थी। इस योजना की अंतिम तिथि पहले 30 नवंबर निर्धारित की गई थी, लेकिन यह अवधि समाप्त होने के साथ ही कॉरपोरेशन ने बिजली उपभोक्ताओं को दोबारा राहत देते हुए योजना की अवधि को 15 दिसंबर बढ़ा दिया था। अब 15 दिसंबर की अवधि पूरा हो जाने के बाद तीसरी बार इसे 31 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया। योजना की अवधि बढ़ाए जाने पर एसडीओ धर्मेंद्र कुमार मल्ल व एसडीओ केएम शुक्ल सहित जेई विकास कुमार साहनी, जेई यशवंत कुशवाहा, जेई दिलीप कुमार मौर्य, जेई महेंद्रनाथ और अशोक कुमार राय, अजय कुमार पांडेय, ज्ञानप्रकाश सिंह सहित अन्य संविदाकर्मी इस योजना के प्रचार प्रसार, उपभोक्ताओं को जागरूक करने और ओटीएस कैंप लगाने की तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में सेवरही विद्युत वितरण खंड के एक्सईएन सुजीत कुमार गुप्ता का कहना है कि विद्युत बकाएदार इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठा सकें, इसलिए सभी विद्युत अधिकारियों, कर्मचारियों व संविदाकर्मियों को निर्देशित कर दिया गया है। क्योंकि इस योजना की अवधि शासन ने 31 दिसंबर तक के लिए बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed