फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Organizing Association celebrates establishment day

लेखपाल संघ ने मनाया स्थापना दिवस।

Tue, 14 Nov 2017 11:59 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
कुश्ाीनगर (ब्यूरो) Updated Tue, 14 Nov 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
Organizing Association celebrates establishment day
कार्यक्रम में भाग लेते लेखपाल। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
पडरौना।  उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का 55वां स्थापना दिवस मंगलवार को पडरौना नगर में धूमधाम से मनाया गया। लेखपालों ने संगठन के संस्थापक मुरारीलाल शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण किया तथा उनकी जीवनी व लेखपाल संघ के इतने वर्षों के कारवां पर चर्चा की।इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, गीत, कविता और हास्य व्यंग्य भी प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

 
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश संयुक्त राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रभुनंद उपाध्याय व कलेक्ट्रेट संघ के संरक्षक मोहन वर्मा ने लेखपाल संघ के संस्थापक के चित्र पर माल्यार्पण किया और अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन नीलेश रंजन राव ने किया। लेखपाल संघ की ओर से सेवानिवृत्त लेखपालों को शाल व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। वहीं परसौनीकला स्थित अनाथ आश्रम में बच्चो को फल, वस्त्र आदि वितरित किया गया। 
विज्ञापन


इस अवसर पर अशोक वर्मा, हरिशंकर सिंह, प्रद्युम्न राव, अकरम अली, प्रदीप गुप्ता, मारकंडेय गुप्ता, देवेंद्र सिंह, रणजीत जायसवाल, देवेश पांडेय, शिवांगी मिश्रा, बबिता सिंह, नीतू सिंह, पिंकी मिश्रा, दिव्या श्रीवास्तव आदि लेखपाल उपस्थित रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, कप्तानगंज तहसील सभागार में भी उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का 55वां स्थापना दिवस मनाया गया। लेखपालों ने संगठन के संस्थापक मुरारीलाल शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण से इस कार्यक्रम की शुरुआत की। उसके बाद लेखपालों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाकर मरीजों में फल तथा गरीबों में कंबल वितरित किया। उसके बाद एक गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें सेवानिवृत्त लेखपाल हरिवंश प्रसाद, यशोदा उपाध्याय, श्रीपत प्रसाद, रमाकांत को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान तहसीलदार कप्तानगंज अशोक कुमार, लेखपाल संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र गुप्ता, कमला चौहान, तहसील अध्यक्ष मुकुट बिहारी, मंत्री अनिल त्रिपाठी, विपिन मणि, सुरेंद्र गौतम, ओमप्रकाश पांडेय, प्रतीक्षा गुप्ता आदि मौजूद थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed