फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Organize medical camps in flood affected villages: Commissioner

बाढ़ प्रभावित गांव में आयोजित करें चिकित्सा शिविर : कमिश्नर

Fri, 21 Oct 2022 11:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 11:37 PM IST
विज्ञापन
Organize medical camps in flood affected villages: Commissioner
कसया में बैठक करते कमिनश्नर रवि कुमार एनजी। - फोटो : KUSHINAGAR
बाढ़ प्रभावित गांव में आयोजित करें चिकित्सा शिविर : कमिश्नर
विज्ञापन

कमिश्नर ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की
कसया। कुशीनगर स्थित एक होटल में शुक्रवार को कमिश्नर ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने अधिकारियों से शासन की मंशा के अनुरुप कार्य करने और निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूरा कराने का निर्देश दिया।
कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने सबसे पहले आपदा से निपटने एवं राहत बचाव कार्य की समीक्षा की। इसके बाद विद्युत, जिला पंचायती राज विभाग, बाढ़ खंड, सिंचाई, जल निगम, पशुपालन, लोक निर्माण विभाग आदि विभागों की समीक्षा करते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी से कहा कि जहां पानी नीचे आ गया है। वहां दवाओं का छिड़काव, नियमित सफाई, खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत, छोटे हैंडपंप के पानी को गरम कर फिर ठंडा करके पीने के लिए लोगों को जागरूक किया जाए। उन्होंने डीएम को ऐसे हर गांव पर एक नोडल अधिकारी की नियुक्त कर प्रतिदिन रिपोर्ट देने के लिए निर्देश दिया। सीएमओ सुरेश पटारिया को बाढ़ प्रभावित हर गांव में मेडिकल कैंप का आयोजन करने, गांव में एईएस/जेई के मामले को नियमित चेक कर रिपोर्ट देने, अधिशासी अभियंता जल निगम अनुराग गौतम को बाढ़ प्रभावित गांवों में जल की गुणवत्ता परीक्षण कर उसकी रिपोर्ट डीएम को देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक के बाद कमिश्नर ने पथिक निवास के निर्माणाधीन फूड प्लाजा, पार्किंग, कैंटीन, कुशीनारा ब्रांड के उत्पादों की सोवेनियर शॉप को देखा। सोवेनियर शॉप के उत्पादों की प्रशंसा करते हुए कमिश्नर ने गोरखपुर में इसके स्टॉल लगाने की बात कही। कमिश्नर ने पथिक निवास में चल रहे कमरों, सूट इत्यादि की जानकारी लेते हुए इसका काम समय से पूरा कराने का कहा। इस दौरान डीएम एस. राजलिंगम, सीडीओ गुंजन द्विवेदी, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, उपायुक्त मनरेगा राकेश कुमार, आपदा विशेषज्ञ रवि राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed