{"_id":"61db0c248202121be43863be","slug":"order-to-file-case-against-two-officers-in-irregularities-kushinagar-news-gkp4230846147","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियमितता में दो अधिकारियों पर केस दर्ज कराने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियमितता में दो अधिकारियों पर केस दर्ज कराने का आदेश
विज्ञापन

दो फार्मासिस्टों के खाते में भेजे गए धन की रिकवरी कराने का भी निर्देश
सीएमओ के आदेश पर गठित टीम की जांच रिपोर्ट पर की गई कार्रवाई
कुशीनगर। खड्डा सीएचसी में जेएसवाई के प्रशासनिक मद में 3.92 लाख और रोगी कल्याण समिति के मद में 13 लाख रुपये की अनियमितता के मामले में एनएचएम के ब्लॉक स्तरीय दो अधिकारियों पर मुकदमा दर्ज कराने का आदेश हुआ है। जबकि दो न्यू पीएचसी पर कार्यरत दो फार्मासिस्टों के खाते में भेजे गए रुपये की वसूली का आदेश सीएमओ ने दिया है। हालांकि पुलिस ने चार दिन बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया है।
आरोप है कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में खड्डा सीएचसी में जननी सुरक्षा योजना के प्रशासनिक मद के 3.92 लाख रुपये और रोगी कल्याण समिति के 13 लाख रुपये बगैर कार्य कराए खर्च कर दिए गए। इसकी शिकायत मिलने पर डीएम ने सीएमओ को जांच कराने के निर्देश दिए थे। सीएमओ की तरफ से गठित कमेटी की जांच में खड्डा के एनएचएम के ब्लॉक लेखा प्रबंधक और ब्लॉक कम्युनिटी प्रॉसेस मैनेजर इस मामले में आरोपित पाए गए। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने का आदेश हुआ है।
इसी तरह इन मदों का धन क्रमश: 22022.00 रुपये और 15008.00 रुपये न्यू पीएचसी छितौनी और भुजौली के फार्मासिस्ट के खाते में भेजे जाने पर उनसे रिकवरी करने का आदेश हुआ है। सीएमओ की तरफ से यह आदेश खड्डा सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी को पांच जनवरी को दिया गया है, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया ने बताया कि डीएम के निर्देश और गड़बड़ी की आशंका पर जांच कराई गई। जांच में जो दोषी पाए गए हैं, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने तथा वसूली का आदेश दिया गया है। इस संबंध में खड्डा थाने के एसओ धनवीर सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। विधिक राय ली जाएगी। उसके बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।