फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Order to cut 3 Days Salary of 8 BLO

कार्रवाई

Wed, 07 Jul 2021 06:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 06:18 PM IST
विज्ञापन
Order to cut 3 Days Salary of  8 BLO
आठ बीएलओ के तीन दिन का वेतन काटने के लिए एसडीएम ने लिखा पत्र
विज्ञापन

खड्डा (कुशीनगर)। मतदाता सूची संक्षिप्त पुनरीक्षण के अभियान में लापरवाही पर एसडीएम ने आठ बीएलओ पर कार्रवाई की है। उन्होंने इनके तीन दिन का वेतन काटने के लिए संबंधित विभागाध्यक्षों को पत्र भेजा है।

मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए अभियान चलाकर नए मतदाताओं से फार्म-छह भरवाया जा रहा है। खड्डा एसडीएम अरविंद कुमार ने बताया कि कई बार दिए गए निर्देश के बाद भी खड्डा तहसील के आठ बूथों पर 18-19 वर्ष उम्र के नए मतदाताओं के एक भी फार्म-छह बीएलओ की तरफ से जमा नहीं किया गया है। इसे गंभीरता से लेते हुए मदनपुर सुकरौली की उषा देवी, रायपुर भैंसही की सीमा पांडेय, लक्ष्मीपुर उर्फ कुर्मीपट्टी की निर्जला देवी, चखनी भूमिहारीपट्टी के राजेंद्र कुशवाहा, खानूछपरा की मंजू देवी, हरपुर माफी की विभा देवी, हरपुर माफी के मंसूर, रामपुर भाठ के शंभूनाथ यादव को लापरवाह मानते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी व बीडीओ नेबुआ नौरंगिया को पत्र भेजकर तीन कार्य दिवस का वेतन काटने की संस्तुति की है। एसडीएम ने बताया कि इस कार्रवाई में पांच आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व तीन रोजगार सेवक शामिल हैं। उन्होंने बताया है कि निर्वाचन के कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed