फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Opposition protested by legislators

विधायक की अगुवाई में बैठक कर व्यापारियों ने जताया विरोध

Mon, 20 Mar 2017 01:22 AM IST
कुशीनगर (ब्यूरो)
कुशीनगर (ब्यूरो) Updated Mon, 20 Mar 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
Opposition protested by legislators
व्यापारियों ने जताया विरोध - फोटो : अमर उजाला
तमकुहीराज। तरयासुजान थानाक्षेत्र के तमकुहीराज बाजार में शनिवार की रात चोरों ने फिर एक दुकान को निशाना बना दिया। एक मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर मोबाइल सेट, रिचार्ज कूपन और नकदी चुरा ले गए। पड़ोस के एक व्यक्ति ने शोर मचाया तो चोर अपना झोला छोड़कर भाग गए। रविवार की सुबह कस्बे के व्यापारियों ने बैठक कर घटना की निंदा की तथा तत्काल मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की।   
विज्ञापन


तमकुहीराज कस्बे के तरयासुजान रोड स्थित ब्रह्मस्थान के पास पीके मोबाइल नाम से एक दुकान है, जिसके शटर का ताला तोड़कर रात एक बजे चोरों ने 40 मोबाइल सेट, 10 हजार के कैश कार्ड, 20 मेमोरी कार्ड और तीन हजार नकद चुरा लिया। खटपट की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति ने शोर मचाया। हल्ला सुनकर चोर अपना झोला छोड़कर भाग निकले। झोले में ताला तोड़ने वाला लोहे का रॉड, कुछ सिक्के और चप्पल रखा हुआ था। पुलिस इन सामानों को अपने साथ ले गई। लोगों के अनुसार इस घटना की जानकारी तुरंत ही 100 नंबर पर दी गई लेकिन पुलिस की गाड़ी करीब एक घंटे बाद वहां पहुंची।
विज्ञापन


चोरी की जानकारी होने पर रविवार की सुबह बाजार के व्यापारियों ने शिवमंदिर परिसर में बैठक की। व्यापारियों का कहना था कि दो माह के अंतराल में चोरी की कई घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस किसी भी घटना का खुलासा नहीं कर पाई। घटना की जानकारी होने पर तमकुहीराज के विधायक अजय कुमार लल्लू भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने 48 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करने की मांग की। विधायक ने खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान युवा व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय सिंह पटेल, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीत व्याहुत, ध्रुपचंद्र चौरसिया, प्रदीप चौबे, दिलीप मद्धेशिया, त्रिवेणी गुप्ता, सतीश रौनियार, जेपी गुप्ता, कृष्णा मद्धेशिया आदि व्यापारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed