फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   opposision misleading darmers:minister

कृषि कानून के नाम पर किसानों को गुमराह कर रहा विपक्ष : मंत्री

Wed, 16 Dec 2020 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
opposision misleading darmers:minister
रविंद्रनगर में भाजपा के किसान सम्मेलन को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या। मंच? - फोटो : KUSHINAGAR
कृषि कानून के नाम पर किसानों को गुमराह कर रहा विपक्ष : मंत्री
विज्ञापन

पडरौना। रविंद्रनगर में बुधवार को किसान महासम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें मौजूद किसानों को नए कृषि कानून की विशेषताओं के बारे में जानकारी दी गई।
बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा हमेशा किसानों के साथ खड़ी रही है। विरोधी दलों ने सत्ता में रहते समय कभी किसानों के हित के बारे में नहीं सोचा। वह अब किसान कानून के नाम पर किसानों को गुमराह कर रहे हैं। इसे किसान भी समझ रहा है। इसलिए विपक्ष का आंदोलन कुछ किसानों तक ही सीमित रह गया है।
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार प्रधानमंत्री ने किसानों को सम्मान के रूप में पीएम सम्मान निधि दी। भाजपा सरकार में किसानों को खाद के लिए लाठियां नहीं खानी पड़ रही हैं। प्रदेश सरकार ने कैबिनेट की पहली बैठक में किसानों का कर्ज माफ किया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में सिर्फ 15 करोड़ रुपये का भुगतान हुआ, जबकि भाजपा सरकार में करीब 90 करोड़ का भुगतान कर दिया गया है।
विज्ञापन

सांसद विजय कुमार दूबे ने कहा कि भाजपा समाज के अंतिम व्यक्ति की चिंता करती है। प्रधानमंत्री ने कोरोना संकट काल में किसानों और गरीबों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया। इससे देश का कोई गरीब भूखा नहीं रहा। उन्होंने विरोधी दलों की मंशा को सफल नहीं होने दिया। उन्होंने कहा कि मामला सरकार और किसानों के बीच का है। केंद्र सरकार किसानों की हर शंका का समाधान करेगी। किसान महासम्मेलन को किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष गोपेश्वर त्रिपाठी, कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, खड्डा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, हाटा विधायक पवन केडिया, फाजिलनगर विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक मदन गोविंद राव, दीपलाल भारती, किशोर यादव, शत्रुघ्न प्रताप शाही आदि ने भी संबोधित किया। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र ने की और संचालन किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरि राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष विनय प्रकाश गोंड, नगरपालिका पडरौना के चेयरमैन विनय जायसवाल, कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन लल्लन मिश्र, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पांडेय नवीन, क्षेत्रीय मंत्री मोहन चौहान, जिला उपाध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह, मनोज जायसवाल, विजय शुक्ल, रमेश सिंह, सीता सिंह, जिला महामंत्री संतोष दत्त राय, राणा प्रताप राव, विवेकानंद पांडेय, सुदर्शन पाल, विवेकानंद शुक्ल, बलिराम यादव, डॉ. सीमा गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही, पूर्व महामंत्री मारकंडेय शाही, विश्वरंजन कुमार, आनंद, गंगादयाल सिंह, प्रदीप सिंह, रामअवध यादव, भागवत चौहान, मनीष श्रीवास्तव, भीखम प्रसाद, अजय राय, चंद्रप्रभा पांडेय, आलोक तिवारी, सूर्यप्रकाश शुक्ल उर्फ चिंटू, विंध्यवासिनी गौतम, नीरज तिवारी, रीतिक सिंह गौतम, अभय प्रताप सिंह, राजेंद्र गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed