फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   operation successfull of sakshi

Kushinagar News: ऑपरेशन के बाद भी अब तक होश में नहीं आई है दुर्घटना में घायल साक्षी

Thu, 11 May 2023 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 11 May 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
operation successfull of sakshi
मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन के बाद बेड पर पड़ी छात्रा साक्षी राव।संवाद
फोटो है।
विज्ञापन

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है साक्षी का इलाज, करीब चार घंटे तक चला था ऑपरेशन
सहमे छात्र घटना के अगले दिन नहीं आए स्कूल, प्रशासन ने शुरू कराई स्कूल के पास के झाड़ियों की सफाई
संवाद न्यूज एजेंसी
कसया। थाना क्षेत्र के गोबरही चौराहे के पास मंगलवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय की दो छात्राएं बरात से लौट रही कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। इस दुर्घटना में एक छात्रा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरी छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्रा का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। परिजनों ने बताया कि करीब चार घंटे तक उसका ऑपरेशन हुआ, लेकिन अभी तक वह होश में नहीं आई है।
मंगलवार को गोबरही चौराहे के पास बरात से लौट रही कार की चपेट में आने से अर्पिता राव और साक्षी राव गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। इसमें अर्पिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरी घायल छात्रा साक्षी राव का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की टीम ने करीब चार घंटे ऑपरेशन किया, लेकिन उसे अभी तक होश नहीं आया है। डॉक्टर 72 घंटे के बाद होश में आने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन


विद्यालय में दी गई श्रद्धांजलि
मार्ग दुर्घटना में घायल छात्रा अर्पिता की मौत की घटना को शिक्षक और छात्र भूला नहीं पा रहे हैं। बुधवार को मृतक छात्रा अर्पिता राव के चित्र पर पुष्प अर्पित की और दो मिनट मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार सिंह, अजय कुमार गुप्त, प्रियंका शुक्ला, ज्ञान प्रकाश तिवारी, देवानंद धर दूबे, सुजीत राव, मुरली मनोहर, अभयनंदन तिवारी, रितेश सिंह, धीरज मिश्रा, सुमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के दूसरे दिन जागा प्रशासन, कराई झाड़ियों की सफाई
कसया-रामकोला मार्ग के गोबरही के पास स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय की दो छात्राओं की मार्ग दुर्घटना के बाद बीडीओ हाटा ने विद्यालय के आसपास मुख्य मार्ग के दोनों तरफ उगी नरकट की झाड़ियों को साफ कराया। हालांकि पीडब्ल्यूडी की तरह से सड़क किनारे उगे झाड़ियों की सफाई के लिए कोई पहल नहीं हुई। दुर्घटना के बाद गांव के लोगों ने स्कूल के आस-पास ब्रेकर बनवाने की मांग की थी। इसपर कसया एसडीएम रत्नीका श्रीवास्तव ने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन से वार्ता की है।


सहमे छात्र, घटना के दूसरे दिन कम रही उपस्थिति
मंगलवार की सुबह हुई दुर्घटना के पास पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोबरही में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं पूरी तरह सहम गए हैं। बुधवार की सुबह जब स्कूल खुला तो विद्यालय में छात्रों की उपस्थिति बेहद ही कम रही। प्रधानाचार्य अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना को लेकर छात्र सहमे हैं। विद्यालय में नामांकित कुल छात्रों में से 25 प्रतिशत छात्र-छात्राएं बुधवार को पढ़ने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed