{"_id":"6339d27577f4a459a600a9b9","slug":"open-doors-of-durga-idols-pandals-resonated-with-cheers-kushinagar-news-gkp4526199121","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्गा प्रतिमाओं के खुले पट, जयकारे से गूंजे पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्गा प्रतिमाओं के खुले पट, जयकारे से गूंजे पंडाल
विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन नगर में दुर्गा प्रतिमा का पूजन करते श्रद्धालु।
- फोटो : KUSHINAGAR
दुर्गा प्रतिमाओं के खुले पट, जयकारे से गूंजे पंडाल
पडरौना। शारदीय नवरात्रि की सप्तमी के अवसर पर रविवार की देर रात तक जनपद के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बने पंडालों में मां दुर्गा की पूजा अर्चना शुरू हो गई। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच नेत्रदर्शन होते ही मां दुर्गा के जयकारे से पंडाल गूंज उठे। मां दुर्गा की आरती के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरण किया गया।
नौ दिनों तक चलने वाले नवरात्र पर्व में वैसे तो हर दिन भक्तों की भीड़ रहती है, लेकिन सप्तमी को जैसे ही पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं की विधिवत पूजा के बाद नेत्रदर्शन होता है, पंडाल जयकारे से गूंज उठते हैं। इस साल जनपद में 1,250 पंडाल बने हैं, जहां मां दुर्गा के विविध स्वरुपों की प्रतिमाएं स्थापित हुई हैं। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की सुविधा न हो, इसलिए वहां आवश्यकता के अनुसार सब इंस्पेक्टर, कांस्टैबल, होमगार्ड या चौकीदार तैनात किए गए हैं। जनपद में पुलिस विभाग की तरफ से लगभग 1,300 पुलिसकर्मी, जिनमें सब इंस्पेक्टर और कांस्टेबल शाममिल हैं, उनकी तैनाती की गई है। इसके अलावा लगभग 200 होमगार्ड और चौकीदार भी तैनात हैं। इसमें पडरौना कोतवाली क्षेत्र में 141 दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित हुई हैं, जिसमें से पडरौना शहर में 28 जगह प्रतिमाएं स्थापित हैं।
रविवार को सप्तमी के अवसर पर दुर्गा पंडालों में स्थापित प्रतिमाओं का मुहुर्त के अनुसार देर रात तक पट खोल दिया गया। उसके बाद जयकारे से पंडाल गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा सहित सभी देवी देवताओं की आरती उतारी और प्रसाद वितरित किया। पंडालों में पहले दिन ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी।