फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   One was caught stealing in the house

घर में चोरी करते एक पकड़ा गया, दो भागने में सफल रहे

Sat, 15 Jan 2022 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
One was caught stealing in the house
घर में चोरी करते एक पकड़ा गया, दो भागने में सफल रहे
विज्ञापन

तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के लवकुश गांव का मामला, आभूषण समेत नकदी चोरी
तुर्कपट्टी(कुशीनगर)। थानाक्षेत्र के लवकुश पूरबपट्टी में शुक्रवार रात करीब 12 बजे एक व्यक्ति के घर में चोरी करते हुए एक चोर को गांव के लोगों पकड़ लिया। जबकि दो मौके से भाग निकले। पकड़े गए चोर की ग्रामीणों ने जमकर पिटाई की, लेकिन जेवर और नकदी का पता नहीं चला। पुलिस ने चोर को हिरासत में ले लिया।
लवकुश पूरबपट्टी निवासी रामचंद्र कुशवाहा शुक्रवार रात खाना खाकर परिजनों के साथ सो रहे थे। रात करीब 12 बजे घर में तीन चोर छत के रास्ते घुस गए। आहट मिलने पर रामचंद्र की नींद खुली और किसी के घर में घुसने की आशंका में शोर मचाने लगे। शोर सुनकर पहुंचे गांव के लोगों ने एक चोर को पकड़ लिया। जबकि अंधेरे का फायदा उठाकर दो अन्य चोर भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

गृहस्वामी रामचंद्र कुशवाहा ने बताया कि घर से दो मंगलसूत्र, एक झुमका, दो पायल और तीस हजार रुपये नकद लापता हैं। इसकी जानकारी होने के बाद गांव के लोगों ने पकड़े गए चोर की पिटाई की, लेकिन चोर ने साथियों के विषय में कोई जानकारी नहीं दी। सूचना पर पहुंची तुर्कपट्टी पुलिस चोर को थाने ले गई। इस संबंध में एसओ जयप्रकाश पाठक ने कहा कि मामला संज्ञान में है। पकड़े गए आरोपित से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed